Move to Jagran APP

सर्वे को बाईपास कर राजविदर को बनाया जिला प्रधान

आम आदमी पार्टी में जिला प्रधानों की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी सामने आ रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 05:45 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:45 AM (IST)
सर्वे को बाईपास कर राजविदर को बनाया जिला प्रधान

जागरण संवाददाता, जालंधर : आम आदमी पार्टी में जिला प्रधानों की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी सामने आ रही है। हालांकि इस पर अभी कार्यकर्ता खुलकर नहीं बोल रहे हैं क्योंकि पार्टी ऐसे मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाती है। अंदर ही अंदर नाराजगी बढ़ रही है। जालंधर शहरी इकाई के प्रधान पद पर राजविदर कौर की नियुक्ति से भी कई वरिष्ठ नेता नाराज हैं। इसी कारण कई कार्यकर्ताओं ने नए चुने गए प्रधानों के स्वागत समारोहों से दूरी बनाई हुई है।

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी ने प्रधान बनाने के लिए सर्वे करवाया था। सर्वे से पहले यह भी तय कर दिया था कि जो प्रधान बनेगा वह विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग नहीं करेगा। सर्वे में जालंधर देहाती इकाई के लिए सेवानिवृत्त प्रिसिपल प्रेम कुमार और हरजिदर सिंह सीचेवाल के बीच सीधा मुकाबला था जिसमें प्रेम कुमार आगे रहे। वहीं, जालंधर शहरी के प्रधान पद के लिए कई नाम चल रहे थे। इनमें पूर्व प्रधान डा. शिवदयाल माली, आत्मप्रकाश सिंह बबलू, डा. संजीव शर्मा, सुभाष शर्मा, राजविदर कौर समेत करीब 10 नाम थे।

पार्टी सूत्रों में मुताबिक सर्वे में जो नाम आगे थे उन्हें प्रधान बनाने की बजाय आप महिला विग की दोआबा इकाई की पूर्व प्रधान राजविदर कौर को शहरी इकाई का प्रधान पद दे दिया गया। राजविदर कौर को प्रधान बनाने में आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के पूर्व प्रभारी संजय सिंह की सिफारिश काम आई बताई जा रही है। राजविदर ने कुछ दिन पहले दिल्ली में वरिष्ठ नेता संजय सिंह से मुलाकात भी की थी। संजय सिंह अब पंजाब इकाई का काम नहीं देख रहे हैं लेकिन वरिष्ठ नेता होने के कारण उनका दखल अभी तक कायम है और उनके कहने पर पार्टी में नियुक्तियां हो रही हैं। यह भी चर्चा है कि पंजाब के कई जिलों में भी नए प्रधानों को लेकर नाराजगी है। बताया जा रहा है कि सर्वे में सबसे आगे उद्योगपति सुभाष शर्मा का नाम था। सुभाष शर्मा को जिला सचिव बनाया गया है। गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए राजविदर कौर व सुभाष शर्मा

जासं, जालंधर : आम आदमी पार्टी की शहरी प्रधान राजविदर कौर व सचिव सुभाष शर्मा वीरवार को गुरुद्वारा नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर में नतमस्तक हुए। इस दौरान श्री सुखमणि साहिब के पाठ के भोग डाले गए। इसके उपरांत पार्टी के वालंटियर्स के साथ श्री गुरु रविदास धाम, बूटा मंडी में जाकर नतमस्तक हुए। उन्होंने डा. बीआर आंबेडकर के चित्र पर पुष्पमालाएं अर्पित की। इसके बाद श्री देवी तालाब मंदिर जाकर माथा टेका। इस दौरान राजविदर कौर ने कहा कि संगठन की मजबूती व लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगा। उनके साथ लोकसभा हलका इंचार्ज रमनीक सिंह रंधावा, आत्म प्रकाश सिंह बबलू, दर्शन लाल भगत, गुरिदंर सिंह शेरगिल, हरजिदर सिंह सींचेवाल, बलवंत बाला, बलबीर कुमार, रमेश भगत, भूपिदर सिंह, तेजिदर सिंह, संजीव भगत व सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.