गांव कटाना में रिश्तों का कत्ल: खेत में जाते वक्त हुई बहस, भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट Jalandhar News
चूहड़ सिंह ने सगे भाई मंगत सिंह पर कस्सी से हमला कर दिया और तब तक वार करता रहा जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई। वह पत्नी सहित गांव से फरार हो गया है।
जेएनएन, जालंधर। नजदीकी गांव कटाना में मामूली बहस के बाद भाई ने भाई का कत्ल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
जानकारी अनुसार गांव कटाना के ही रहने वाले सगे भाई मंगत और चूहड़ सिंह बुधवार सुबह अपने खेतों के लिए एक साथ निकले थे। इसी दौरान उनकी किसी बात को लेकर आपस में बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि चूहड़ सिंह ने मंगत सिंह पर कस्सी से हमला कर दिया। उसने मंगत पर तब तक वार किए जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। इस बाद आरोपित अपनी पत्नी के साथ गांव से फरार हो गया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भिजवाया है। पुलिस ने आरोपित को जल्द पकड़ने का दावा किया है। एसएचओ गोराया केवल सिंह ने कहा है कि चूहड़ सिंह को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें