Move to Jagran APP

Beauty Trend: ब्राइड ग्रूम मेहंदी की क्रेजी हुईं दुल्हनें, राजस्थानी और पंजाब स्टाइल पहली पसंद

दुल्हन अपने हाथों पर पति अपनी या फिर अपने पिता की तस्वीर वाली मेहंदी रचा रही हैं। इस समय ग्रूम डिजाइन फूलदार डिजाइन राजा-रानी डिजाइन वरमाला डिजाइन की धूम है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 01:31 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 01:31 PM (IST)
Beauty Trend: ब्राइड ग्रूम मेहंदी की क्रेजी हुईं दुल्हनें, राजस्थानी और पंजाब स्टाइल पहली पसंद
Beauty Trend: ब्राइड ग्रूम मेहंदी की क्रेजी हुईं दुल्हनें, राजस्थानी और पंजाब स्टाइल पहली पसंद

जालंधर, जेएनएन। समय के साथ साथ मेहंदी के डिजाइन में भी बदलाव आया है। इन दिनों दुल्हनों में ब्राइड ग्रूम मेहंदी का काफी क्रेज दिख रहा है। वे अपने हाथों पर पति, अपनी या फिर अपने पिता की तस्वीर रचा रही हैं। इस समय ग्रूम डिजाइन, फूलदार डिजाइन, राजा-रानी डिजाइन, वरमाला डिजाइन, पेसले प्रिंट, रॉयल आर्किटेक्चर, क्लासिकल भारतीय डिजाइन, पेसले गुंजलदार डिजाइन, मोरनी डिजाइन, चिड़ी बुलबुल  डिजाइन व अन्य मेंहदी के नए डिजाइन ब्राइडल की पहली पसंद बनी हुई हैं।

loksabha election banner

ट्रेंड में है मेहंदी के ये डिजाइन

ब्राइड ग्रूम डिजाइनः इस डिजाइन में एक हाथ पर दूल्हे की और दूसरे हाथ पर दुल्हन की तस्वीर मेहंदी द्वारा बनाई जाती है। इस डिजाइन को ब्राइड ग्रूम चित्र डिजाइन कहा जाता है। दुल्हनों में ये डिजाइन काफी मांग में है।

फ्लावर वर्क वड्र्स मेहंदीः इस डिजाइन में हाथ पर मेहंदी से फूल और पक्षी की तस्वीर बनाई जाती है। फूल और पंछी के इस डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है। कोई मोरनी के साथ कमल का फूल तो कोई चिडिय़ा के साथ पत्तों के डिजाइन को पसंद कर रही हैं।

फादर डॉटर एंड ब्राइड ग्रूम डिजाइनः इन दिनों ये डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है। इस डिजाइन से वह अपने पिता और पति के साथ गहरे प्यार को दर्शा रही हैं। इसमें एक हाथ में लड़की अपने पिता के साथ और दूसरे हाथ में पति के साथ तस्वीर बनवाती हैं।

राजा रानी ब्राइड ग्रूम डिजाइनः यह डिजाइन भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसमें दुल्हन के एक हाथ पर राजा और दूसरे हाथ पर रानी की तस्वीर बनाई जाती है। राजा-रानी के लिबास को भी मेहंदी से बनाया जाता है। जिससे देखने में वो बिल्कुल राजा रानी की तरह ही लगते हैं।

वरमाला ब्राइडल मेहंदीः इस डिजाइन में दुल्हन के हाथ पर मेहंदी से जयमाला की तस्वीर बनाई जाती है। आजकल इस डिजाइन को भी ब्राइडल काफी तवज्जो दे रहे हैं और अपने हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं। इसमें दुल्हन की वरमाला लिए हुए की तस्वीर बनाई जाती है।

एक्सपर्ट भी बोले- ब्राइड ग्रूम डिजाइन की मांग बढ़ी

सोहंस मेहंदी के डिजाइन एक्सपर्ट सोहन ने बताया कि उनके पास जो भी दुल्हन मेहंदी लगवाने के लिए आती है, वह ज्यादातर ब्राइड ग्रूम डिजाइन की ही मांग करती हैं। आजकल यह डिजाइन दुल्हनों की पहली पसंद बनी हुई है। कोई राजस्थानी ब्राइड ग्रूम को तव्वजो दे रही हैं तो कोई पंजाबी ब्राइड ग्रूम को। मेहंदी के इस नए डिजाइन को प्रयोग करके वो अपने हाथों को सबसे सुंदर बना रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.