सीनियर नेताओं के हस्तक्षेप के बाद किशन लाल शर्मा ने नाराज नेताओं को मनाया Jalandhar News
भाजपा के कैंट मंडल नंबर 12 के चुनाव सह प्रभारी वरिंदर पाल बंटी ने बूथों का गठन करने पर नाराजगी जताई थी और शिकायत पार्टी के पंजाब चुनाव इंचार्ज अनिल सरीन को दी थी।
जालंधर, जेएनएन। कैंट के मंडल नंबर 12 में बूथ टीमों के गठन में साथी पदाधिकारियों को साथ न लेने पर नाराजगी झेल रहे भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने पार्टी के सीनियर नेताओं के निर्देश पर नाराज नेताओं को अब मना लिया है। भाजपा के कैंट मंडल नंबर 12 के चुनाव सह प्रभारी वरिंदर पाल बंटी ने बिना जानकारी दिए बूथों का गठन करने पर नाराजगी जताई थी और इसकी शिकायत पार्टी के पंजाब चुनाव इंचार्ज अनिल सरीन को की थी। दैनिक जागरण में समाचार छपने के बाद पार्टी के सीनियर नेताओं ने इसमें हस्तक्षेप किया और किशन लाल शर्मा को निर्देश दिया कि वह कैंट मंडल के नेताओं को मनाएं।
शनिवार दोपहर किशन लाल शर्मा कैंट मंडल इलाके में मंडल के पदाधिकारियों से मिले और उन्हें मना लिया। किशन लाल शर्मा ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी साथ मिलकर चलेंगे और मजबूत कार्यकर्ताओं को पार्टी में आगे लाएंगे। किशन लाल शर्मा के करण पैदा हुए इस विवाद को निपटाने के लिए जिला भाजपा प्रधान रमन पब्बी और कैंट मंडल के सीनियर नेता अश्विनी गर्ग सक्रिय रहे। मीटिंग में अमरजीत अमरी, उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर, पूर्व अध्य्क्ष विक्रम चड्डा मौजूद रहे।
भाजपा एक परिवार, एकजुटता से करेंगे काम: किशन
किशन लाल शर्मा ने कहा कि भाजपा एक परिवार है, सभी एक परिवार में रहकर एकजुटता से कार्य करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।
बूथ स्तर पर पार्टी को करेंगे मजबूत: बंटी
कैंट मंडल नंबर 12 के सह चुनाव प्रभारी वरिन्दर पाल बंटी ने कहा अब कोई मतभेद नहीं है। मंडल को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।
घर-घर खिलाएंगे कमल: नरेश
भगत मंडल के उपाध्यक्ष नरेश भगत ने कहा की सभी एकजुट होकर घर-घर जाकर कमल खिलाने का कार्य करेंगे और प्रधानमंत्री की तरफ से जनहित में किए जा रहे कामों को घर-घर पहुंचाएंगे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें