Move to Jagran APP

भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सभी 13 मंडलों व मोर्चों के प्रभारी किए घोषित

महिला मोर्चा की प्रभारी सुखजिंदर कौर मुल्तानी युवा मोर्चा का प्रभारी रॉक्सी उप्पल बीसी मोर्चा का जगमोहन वर्मा एससी मोर्चा का दीपक तेलु लीगल सेल का प्रभारी आरके भल्ला व मेडिकल सेल का प्रभारी बृजेश शर्मा को नियुक्त किया है।

By Rohit KumarEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 06:37 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 06:37 PM (IST)
भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सभी 13 मंडलों व मोर्चों के प्रभारी किए घोषित
अध्यक्ष सुशील शर्मा ने भाजपा जालंधर शहरी के 13 मंडलों व मोर्चा के प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए है।

जालंधर, जेएनएन। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के मार्गदर्शन और भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा, सह प्रभारी जवाहर खुराना के साथ विचार विमर्श कर भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने भाजपा जालंधर शहरी के सभी 13 मंडलों व मोर्चा के प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए है। इसमें मंडल नंबर एक में अजय चोपड़ा प्रभारी और अर्जुन खुराना सह प्रभारी, मंडल नंबर दो में अनिल काला प्रभारी, नरेश गुलाटी सह प्रभारी, मंडल नंबर तीन में विवेक खन्ना प्रभारी, प्रवीण हांडा पूर्व उपाध्यक्ष सह प्रभारी, मंडल नंबर चार में प्रदीप खुल्लर प्रभारी, राकेश विज सह प्रभारी, मंडल नंबर पांच में अमित सिंह संधा प्रभारी, मनजीत पांडे सह प्रभारी, मंडल नंबर छह में दविंदर कालिया प्रभारी, रितेश मनु सह प्रभारी,  मंडल नंबर सात में जोली बेदी प्रभारी, भगत मनोहर लाल सह प्रभारी,  मंडल नंबर आठ में राजेश जैन प्रभारी, यशपाल गुप्ता सह प्रभारी, मंडल नंबर नौ में मनीष विज प्रभारी, नरेश शर्मा सह प्रभारी, मंडल नंबर दस में वरुण कंबोज प्रभारी, संदीप भगत सह प्रभारी, मंडल नंबर 11 में राजीव ठाकुर प्रभारी, मुकेश वालिया सह प्रभारी, मंडल नंबर 12 में इंदु अग्रवाल प्रभारी, राजेश कपूर सह प्रभारी, मंडल नंबर 13 में अरुण खुराना प्रभारी, सतपाल बठला सह प्रभारी नियुक्त किए गए है।

loksabha election banner

इसी कड़ी में सभी मोर्चों व सेल के प्रभारी नियुक्त किए गए है। इसमें महिला मोर्चा सुखजिंदर कौर मुल्तानी, युवा मोर्चा रॉक्सी उप्पल, बीसी मोर्चा जगमोहन वर्मा, एससी मोर्चा दीपक तेलु,  लीगल सेल का प्रभारी आरके भल्ला व मेडिकल सेल का प्रभारी बृजेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने नवनियुक्त सभी प्रभारी और सह प्रभारियों से कहा कि आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाए। सुशील शर्मा ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को कहा कि 2022 के चुनाव नजदीक हैं। चुनावों को देखते हुए कहा कि वो पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर आएं, ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.