Move to Jagran APP

भाजपा का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से, पंजाब में दोगुने सदस्य बनाने का लक्ष्य Jalandhar News

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के करीब 23 लाख सदस्य हैं। छह जुलाई से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान में पार्टी ने इनकी संख्य दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 01 Jul 2019 03:02 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 03:02 PM (IST)
भाजपा का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से, पंजाब में दोगुने सदस्य बनाने का लक्ष्य Jalandhar News
भाजपा का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से, पंजाब में दोगुने सदस्य बनाने का लक्ष्य Jalandhar News

जासं, जालंधर। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने 6 जुलाई से शुरू हो रहे पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। इस बारे में वर्करों को जागरूक करने के लिए रविवार को यहां एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश प्रधान और सांसद श्वेत मलिक पहुंचे। उन्होंने पार्टी वर्कर्स से अपील की कि वे मोदी सरकार की नीतियां घर-घर पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा को 2 लाख मेंबरशिप का टारगेट दिया गया है, लेकिन वह इसे डबल करके दिखाएंगे।

loksabha election banner

पठानकोट के माधोपुर से होगी शुरुआत

श्वेत मलिक ने कहा कि सदस्यता अभियान की शुरुआत छह जुलाई को पठानकोट के माधोपुर से होगी। टोल फ्री नंबर 8980808080 पर मिस्ड कॉल से कोई भी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन सकता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा के हक में रिकार्ड वोट पड़े हैं। भाजपा पंजाब मेंबरशिप इंचार्ज दयाल सिंह सोढ़ी ने कहा कि पंजाब में इस समय 23 लाख भाजपा कार्यकर्ता हैं। हमारी कोशिश है कि बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा मेंबर बनाए जाएं। भाजपा जिला प्रधान रमन पब्बी ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और सारे देशवासी इस पार्टी की विचारधारा से जुडऩे को तैयार हैं।

कार्यशाला में ये हुए शामिल

कार्यशाला में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी, राजेश बग्गा, मोहिंदर भगत, आरपी मित्तल, सन्नी शर्मा, मनीष विज, सुनील ज्योति, राजीव ढींगरा, प्रवीण हांडा, अशोक गांधी, संजीव बाली, जीके सोनी, सुभाष सूद, कृष्ण लाल ढल्ल, दीपक तेलु,  अर्जुन खुराना, डॉ. विनीत शर्मा, संजीव शर्मा, देवेंद्र भारद्वाज, अमित भाटिया, बब्बू अरोड़ा, रजिंदर शर्मा, ललित बब्बू, अजय चोपड़ा, कृष्ण लाल, चंद्र भनोट, सोनू दिनकर, गोरा, नवजोत सिंह, अमरजीत गोल्डी, मीनू शर्मा, प्रवीण भारती, दीपक लाडी,  दिनेश शर्मा, ऋषि बहल, अशोक सरीन, सुनील कुकरेती, दिनेश मल्होत्रा, निष्पक्ष सरीन, सीमा साहनी, परवीन, कार्तिक दुग्गल, गौरव राय, अतुल, करण, राहुल चोपड़ा, कुलजीत हैप्पी, मनजीत कौर, रंजीत आर्य, ललित चड्डा, पवन वशिष्ठ, अनु गुप्ता, सुनीता भारद्वाज, शाहिना परवीन,  भोला शर्मा, सौरव सेठ मौजूद रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.