संभाल न करने से दांत हो जाते हैं टेढे-मेढे
बिंद्रा डेंटल क्लीनिक ने सीटी वर्ल्ड स्कूल में फ्री डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : बच्चों के दातों की संभाल के लिए बिंद्रा डेंटल क्लीनिक ने सीटी वर्ल्ड स्कूल में फ्री डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में डॉक्टर टीम ने बच्चों को दांतों की समस्या व उसकी निवारण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दातों की संभाल नहीं करते तो जल्दी टूट जाते है। दातों की सफाई जरूरी है। कैंप का उद्घाटन सीटी ग्रुप के एमडी मनबीर सिंह, प्रिंसिपल मधु शर्मा, क्लीनिक टीम से डॉ. दमनदीप सिंह बिंद्रा, डॉ. बलदीप मुल्तानी, डॉ. दिवलीन, डॉ. तमन्ना ने किया। डॉ. दमनदीप ने कहा कि मिठाइया, कैंडी केक व अन्य मीठी चीजों का सेवन करने से कीटाणु लग जाते है। दांत की सड़न हो सकती है। दातों का स्वस्थ बिगड़ सकता है। चेक के दौरान बच्चों को कार्ड दिया गया जिसमें बच्चे की दांत व डेंटल हेल्थ की रिपोर्ट लिखी गई सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरैक्टर श्री मनबीर सिंह ने छात्रों को दांतों को स्वास्थय रखने की प्ररेणा दी व कहा कि सही खाने का सेवन करना चाहिए जिससे दातों की समस्या न हो। सीटी ग्रुप के एमडी मनबीर सिंह ने कहा कि बच्चों के दातों की संभाल जरुरी है। कई बच्चों के दात टेढे-मेढ़े होते है। जिसका कारण दातों की संभाल न करना है। शरीर का चेकअप करवाने के साथ-साथ हर महीने दातों का चेकअप करवाना चाहिए ताकि दातों की ग्रोथ का पता चल सके। बच्चे मिट्ठी चीजों का सेवन करते है। हर बच्चे को रात को सोने से पहले ब्रश करना चाहिए। इसके अलावा फास्ट फूड से भी दूरी बनाकर दांतों की संभाल की जा सकती है।