विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में बिहार के युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या, पत्नी के मायके जाने से था परेशान

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Sun, 25 Jul 2021 01:51 PM (IST)

जालंधर के न्यू गोविंद नगर में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 19 वर्षीय रोहित ...और पढ़ें

न्यू गोविंद नगर में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
न्यू गोविंद नगर में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

संवाद सहयोगी, जालंधर। बस्ती शेख के साथ सटे न्यू गोविंद नगर में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 19 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। रोहित मूल रूप से दरभंगा, बिहार का रहने वाला है। कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी लेकिन कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी मायके चली गई। थाना पांच की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया।

रोहित के पड़ोस रहने वाले शिव शंकर माधो ने बताया कि वह भी दरभंगा, बिहार के रहने वाले हैं। वह रोहित के साथ ही मंडी में काम करते थे। कुछ दिन पहले रोहित की पत्नी मायके चली गई थी तब से रोहित परेशान था। शनिवार रात को रोहित खाना खाकर कर सो गया। वह अपने कमरे में जाकर सो गए। सुबह रोहित बाहर नहीं आया तो उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। थाना पांच के प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आत्महत्या का कारण कोई सामने नहीं आया है और ना ही मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट मिला है। उसकी पत्नी को भी बुलाया गया है और उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

--------------------

यह भी पढ़ेंः दकोहा फाटक के पास वाहन की टक्कर से एएसआइ की मौत

जालंधर: दकोहा फाटक के पास शनिवार रात 10 बजे वाहन की टक्कर से एएसआइ की मौत हो गई। कैंट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मुख्तयार सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि दकोहा फाटक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तो उनके पास से पंजाब पुलिस का आइ कार्ड बरामद हुआ। मृतक की पहचान बेअंत नगर के रहने वाले गुर¨वदर सिंह के रूप में हुई है, जोकि लुधियाना पुलिस में एएसआइ के पद पर तैनात था। उन्होंने बताया कि एएसआइ हाईवे पर उतरा और बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ी अपनी बाइक लेने जा रहा था। इस दौरान सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।