Move to Jagran APP

कभी पक्के दोस्त थे बिहार के कृष्ण और अमन, जालंधर में हास्टल की दूसरी मंजिल से गिरने के मामले में बड़ा खुलासा

ढाई साल पहले बिहार से कृष्ण और अमन पढ़ने के लिए डेविएट आए थे। दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों ने कमरे में साथ-साथ ही लिए। कृष्ण कुमार का कमरा नंबर 24 था और अमन का कमरा 22 नंबर था। छह जून को दोनों के एक दोस्त का जन्मदिन था।

By DeepikaEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 12:19 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 12:19 PM (IST)
कभी पक्के दोस्त थे बिहार के कृष्ण और अमन, जालंधर में हास्टल की दूसरी मंजिल से गिरने के मामले में बड़ा खुलासा
डेविएट के हास्टल में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी झड़प। (जागरण)

संवाद सहयोगी, जालंधर: डीएवी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (डेविएट) के हास्टल में रविवार रात बर्थडे पार्टी के दौरान बिहार के दो छात्रों में लड़ाई हो गई। एक अन्य छात्र के कारण हुई लड़ाई के में दोनों दूसरी मंजिल की रेलिंग से टकरा कर नीचे गिर गए। इसमें एक छात्र की मौत सिर में चोट लगने और ज्यादा खून बहने से हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में आइसीयू में भर्ती करवाया गया है।

loksabha election banner

मृतक छात्र की पहचान बिहार के मधुबनी जिला के खजौली प्रखंड की भकुआ पंचायत के मरार ढोलबाजा के वार्ड नंबर पांच निवासी कृष्ण कुमार यादव और घायल की पहचान बिहार के पटना के गांव दानापुरी दलदली निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है।

ढाई साल पहले बिहार से कृष्ण और अमन पढ़ने के लिए डेविएट आए थे। दोनों में दोस्ती हो गई। इस कारण दोनों ने कमरे में साथ-साथ ही लिए। कृष्ण कुमार का कमरा नंबर 24 था और अमन का कमरा 22 नंबर था। छह जून को दोनों के एक दोस्त का जन्मदिन था।

यह भी पढ़ेंः- जालंधर में दर्दनाक हादसा, लम्मा पिंड-जंडू सिंगा रोड पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, कुछ दिनों बाद जाना था कनाडा

दुश्मनी में बदलनी शुरू हो गई थी दोस्ती

पार्टी देने के लिए सभी ने पैसे इकट्ठे किए थे। इसमें एक छात्र ने पैसे नहीं दिए तो छात्रों के बने एक वाट्सएप ग्रुप पर उस छात्र के बारे में कुछ लोगों ने गलत कमेंट्स किए। इस बात को लेकर कृष्ण व अमन में विवाद हुआ। दोस्ती दुश्मनी में बदलनी शुरू हो गई थी। दोनों ने अपने-अपने ग्रुप बना लिए थे।

शरीफ लड़का था कृष्ण

कृष्ण कुमार यादव अपनी शराफत के लिए पूरे कालेज में मशहूर था। दोस्तों ने बताया कि एक बार वह अपनी वार्षिक फीस जमा करवाने के लिए गया, जो 55 हजार बनती थी। अकाउंट डिपार्टमेंट में बैठे व्यक्ति ने 45 हजार रुपये लिए। कृष्ण को बाद में पता लगा तो वह बाकी के 10 हजार रुपये खुद ही जमा करवाने पहुंच गया था।

42 सेकेंड बहस और फिर हुई मारपीट

हास्टल में मात्र 42 सेकेंड दोनों में बहस हुई। रात 12 बजकर 45 मिनट 53 सेकेंड पर कृष्ण और अमन के बीच बहस शुरू हुई थी। 12 बजकर 46 मिनट 35 सेकेंड पर दोनों में हाथापाई हुई। 12 बजकर 46 मिनट और 48 सेकेंड पर कृष्ण और अमन दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.