विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Bandh 2024: आज की बंदी में क्या खुला और किन चीजों पर लगा ताला? इन 5 बड़े प्वाइंट्स में जानिए सब कुछ

Published: Fri, 16 Feb 2024 11:51 AM (IST)

Bharat Bandh 2024 किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया हुआ है। इसके चलते पंजाब में लोगों को बहुत ...और पढ़ें

Bharat Bandh 2024: आज की बंदी में क्या खुला और किन चीजों पर लगा ताला
Bharat Bandh 2024: आज की बंदी में क्या खुला और किन चीजों पर लगा ताला

HighLights

  1. व्यापारी संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया हुआ है
  2. इस वजह से पंजाब में चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है
  3. बंद के चलते पंजाब में रोडवेज बसें और स्कूल प्रभावित हैं

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। किसानों का एमएसपी, कर्ज माफी समेत कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इन मांगों को लेकर किसानों की केंद्रीय मंत्रियों के साथ तीन बैठकें हो चुकी हैं। लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। कल भी केंद्रीय मंत्रियों और किसानों के बीच वार्ता हुई। इस मीटिंग का परिणाम रविवार को आएगा।

इसी क्रम में आज संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद का एलान किया है। इसके अंतर्गत यह अपील की गई है कि किसान-मजदूर अपना काम पूरी तरह बंद रखें। आइए, इसी संदर्भ में समझते हैं कि आज भारत बंद से किन-किन कामों पर असर पड़ेगा और आम जन इससे किस प्रकार प्रभावित हो सकते हैं।

दस घंटे भारत बंद का आह्वान

भारत बंद का आह्वान आज यानी शुक्रवार के लिए किया गया है। भारत बंद सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक है। इससे आम नागरिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। बस अड्डों से लेकर बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।

किन-किन सेवाओं पर पड़ेगा असर

दुकानों से लेकर हाइवे और बस अड्डों से लेकर संस्थान तक इस बंदी की चपेट में है। बंद के चलते सब्जी-फल व अन्य खाद्य सामाग्रियों की सप्लाई चेन भी प्रभावित है। शाम छह बजे तक हालात इसी तरह के बने रहने के आसार हैं।

ग्रामीण स्कूल पर भी पड़ रहा प्रभाव

पंजाब के ग्रामीण स्कूल बंंद है जबकि शहरों के कई स्कूलों में ऑनलाइन क्लास आयोजित करवाई जा रही हैं। प्राइवेट बसें भी बंद हैं। वहीं, सड़कें जाम होने से रोडवेज बसों के पहिए भी जाम हैं। यात्रियों का खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पीआरटीसी-पंजाब रोडवेज बसें बुरी तरह प्रभावित

ग्रामीण भारत बंद की वजह से शहीद मदनलाल ढींगरा बस अड्डे से चलने वाली सरकारी तथा प्राइवेट बसों के पहिये पूरी तरह से जाम हैं। हड़ताल की वजह से बस अडडे में अंदर बनी हुई दुकानें पूरी तरह से प्रभावित हैं। यात्रियों की संख्या न के बराबर है। हड़ताल की वजह से सभी रूट प्रभावित हैं। इसमें पीआरटीसी, पंजाब रोडवेज, पनबस की बसें बिल्कुल बंद पड़ी है। इसके अलावा प्राइवेट तथा मिनी बस ऑपरेटर भी हड़ताल में शामिल होंगे।

पंजाब में क्या खुला है?

भारत बंद को लेकर किसानों का कहना है कि 'बंद' के दौरान एंबुलेंस, पेपर देने जा रहे छात्र और शादी समारोह के लिए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा। बता दें कि किसानों की ओर से रेल रोकने के साथ-साथ पंजाब में टोल फ्री कर दिए गए थे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।