श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 24 से
24 नवंबर को सुबह 10 बजे मंदिर श्री ठाकुरद्वारा से कलश यात्रा का आयोजन होगा।
संवाद सूत्र, किशनगढ़ : अलावलपुर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 24 नवंबर से 30 नवंबर तक श्री कृष्ण नौजवान सभा अलावलपुर की तरफ से अलावलपुर मेन सड़क पर स्थित मिश्रा फार्म नजदीक सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बड़ी धार्मिक श्रद्धा के साथ करवाई जा रही है ।
श्री कृष्ण नौजवान सभा के नीतिश शर्मा ने भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम 24 नवंबर को सुबह 10 बजे मंदिर श्री ठाकुरद्वारा से कलश यात्रा का आयोजन होगा। कथा स्थल पर कलश स्थापित करने उपरांत शाम 5 बजे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री (वृंदावन) द्वारा किया जाएगा।
कथा के प्रथम दिवस भागवत महातम कथा होगी उपरांत, 25 नवंबर को श्री सुखदेव चरित्र, राजा परीक्षित कथा 26 नवंबर को ध्रुव चरित्र, परलार तथा वामन अवतार कथा 27 नवंबर को श्री राम जन्म,श्री कृष्ण जन्म नंद उत्सव कथा 28 नवंबर को श्री कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग महोत्सव कथा 29 नवंबर को महारास लीला, रुक्मणी मंगल महोत्सव कथा तथा 30 नवंबर को श्री उद्धव उपदेश व सुदामा चरित्र उपरांत कथा विश्राम होगी।
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कथा उपरांत उपस्थित संगत के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। आज श्री कृष्ण नौजवान सभा तथा मंदिर श्री ठाकुरद्वारा के महंत स्वामी महेश पुरी जी ने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के संबंध में कार्ड तथा पोस्टर रिलीज किया। सभा के समूह सदस्यों ने बताया कि कथा स्थल पर तैयारियां प्रारंभ की जा चुकी है इस अवसर पर स्वामी महेश पुरी जी महाराज, नितेश शर्मा, राहुल मिश्रा, शुभम अग्रवाल, सुमित चोड्डा, चेतन तिवारी,तरुण शर्मा, गिन्नी जोशी, सोनू चोड्ड़ा, गौरव, दीपू दुआ उपस्थित थे।