Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में उद्योगपतियों से मिलनी के दौरान बोले CM मान, कहा- 'इंडस्ट्री के लिए क्या करना है सपने में आता है'

    जालंधर में पंजाब सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) उद्योगपतियों से मुलाकात कर रहे हैं। इस मिलनी के लिए कई इंडस्ट्रियल ग्रुप्स (industrial Groups ) को न्यौता भेजा गया है। साथ ही इस मिलनी कार्यक्रम 300 से अधिक उद्योगपति हिस्सा ले रहे हैं और विभिन्न मुद्दों के समाधान को लेकर पंजाब सरकार (Punjab Government) के समक्ष पेश किया।

    By Jagran NewsEdited By: Deepak SaxenaUpdated: Thu, 14 Sep 2023 07:38 PM (IST)
    Hero Image
    उद्योगपतियों के मिलनी समारोह के दौरान संबोधित करते पंजाब सीएम भगवंत मान।

    जालंधर, जागरण संवाददाता: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पीएपी के वीआईपी हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद वो जालंधर के बाठ कैसल में आयोजित सरकार सनतकार मिलनी कार्यक्रम में पहुंचे। जहां वो बिजनेसमैन के साथ बैठक करके कई मुद्दों पर संबोधन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडस्ट्री के लिए क्या करना सपने में आता है: सीएम मान

    जालंधर के बाठ कैसल में पंजाब सरकार-सनअतकार मिलनी के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इंडस्ट्री के लिए क्या करना है वह भी उनके सपनों में आता है। मात्र 72 घंटे में उद्योगपति अपने परिसर की बेसमेंट का काम शुरू कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा अगर 72 घंटे में जवाब नहीं भी आया तो भी उसे यही समझ जाएगा कि अनुमति मिल गई है।

    इंडस्ट्री के लिए अलग से बनाए जाएंगे पॉवर स्टेशन

    इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि इंडस्ट्री के लिए पॉवर सबस्टेशन अलग से बनाए जाएंगे। उद्योगपतियों को मोगा संगरूर की तरफ जाकर औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने का निमंत्रण दिया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली से दूरी कम करने के लिए एयर कनेक्टिविटी और हाईवे जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में 15 इंडस्ट्रियल पुलिस चौकियां स्थापित करने की घोषणा की।

    युवाओं के हाथ से नशा हटाकर टिफिन पकड़ाना मकसद

    उद्योगपतियों के बारे में बोलते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि उद्योगपतियों अन्नदाता करदाता हैं। राज्य सरकार आपको चोर नहीं मानती है। युवाओं के हाथ से नशों के टीके छीनकर खाने के टिफिन पकड़ना चाहता हूं।

    पंजाब सरकार की ओर से आयोजित सनतकार समिट को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी का सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को शहर में हैं। जालंधर-फगवाड़ा रोड स्थित बाठ कैसल में आयोजित सरकार-सनतकार मिलनी को लेकर प्रशासन ने बुधवार को ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। मिलनी में कई औद्योगिक संगठनों को न्यौता भेजा गया था।

    कई मुद्दों पर बात बनने की संभावना

    शहर के उद्यमियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान से काफी उम्मीदें हैं। कई मुद्दे हल होने की संभावना है। बीते दिनों इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ केपीएस खरबंदा भी उद्यमियों के मुद्दों को सुन चुके हैं। सीईओ ने मुद्दों को सरकार से समक्ष रखने की बात कही थी। अब उद्यमियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उनको राहत दे सकते हैं। सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने कई वादे किए थे। सरकार उन को वादों को पूरा करने में जुटी हुई है।

    300 पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात

    जालंधर ट्रेडर्स मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन की कोप्स इंडस्ट्री में प्रधान संजीव ढींगरा की अध्यक्षता में बैठक हुई। संजीव ढींगरा ने कहा कि मुद्दों संबंधित ज्ञापन तैयार करे गए, जो मुख्यमंत्री भगवंत मान को सौंप दिए गए। इस मिलनी से उद्यमियों की कई समस्याओं का हल निकल सकता है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के जालंधर आगमन पर पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। गुरूवार को उनकी सुरक्षा के लिए करीबन 300 पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुरक्षा के प्रबंध कर लिए गए हैं।

    ये भी पढ़ें: Punjab News: सेना ज्वाइन करते समय मनप्रीत ने कहा था- मौत के डर को पीछे छोड़कर जा रहा हूं...