विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Liquor Price: पंजाब में बीयर व Whisky के शौकीनों के लिए जरूरी खबर, कीमतों में हुए भारी बदलाव, पढ़ें नई रेट लिस्ट

By Rohit KumarEdited By:
Published: Fri, 02 Apr 2021 07:01 AM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 11:33 AM (IST)

महानगर में चंडीगढ़ से हो रही स्काच व्हिस्की की तस्करी ने जालंधर के शराब ठेकेदारों को भी कीमतें कम करने ...और पढ़ें

चंडीगढ़ से हो रही तस्करी ने जालंधर के शराब ठेकेदारों को भी कीमतें कम करने को मजबूर कर डाला है।
चंडीगढ़ से हो रही तस्करी ने जालंधर के शराब ठेकेदारों को भी कीमतें कम करने को मजबूर कर डाला है।

जालंधर, जेएनएन। महानगर में चंडीगढ़ से हो रही स्काच व्हिस्की की तस्करी ने जालंधर के शराब ठेकेदारों को भी कीमतें कम करने को मजबूर कर डाला है। वीरवार से शुरू हुए नए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जालंधर के ठेकेदारों ने शराब की कीमतों की घोषणा कर दी है। इसमें एक हजार से महंगी स्काच व्हिस्की के दामों में बीते वर्ष की तुलना में कटौती की गई है। शराब ठेकेदारों का कहना है कि चंडीगढ़ से शराब की तस्करी इतनी ज्यादा हो रही है कि ठेकों की बिक्री को प्रभावित कर रही थी। इस वजह से स्काच व्हिस्की की कीमतों को कम किया गया है।

वहीं गर्मी के इस मौसम में बीयर के शौकीन लोगों को अब जेब पर दबाव झेलना होगा। बीयर की कीमत बीते वर्ष की तुलना में 50 रुपये प्रति बोतल तक महंगी हो गई है। ठेकेदारों का तर्क है कि बीयर की सप्लाई पीछे से ही कुछ धीमी चल रही है, जिस वजह से उन्हें इसकी कीमत बढ़ानी पड़ी है। अगर सप्लाई बढ़ेगी तो फिर कीमत कम कर दी जाएगी। बीते वर्ष जालंधर में ही बीयर सबसे ज्यादा सस्ती मिल रही थी और 150 रुपये प्रति बोतल की कीमत पर उपलब्ध थी। बीते वर्ष की रेट लिस्ट के साथ शराब ठेकेदारों ने दावा किया है कि एक हजार रुपये तक की अंग्रेजी शराब की कीमत में पिछले वर्ष की तुलना में कोई बड़ी वृद्धि नहीं की गई है। 1000 से कम वाली शराब की कीमतों में 10 से 30 रुपये प्रति बोतल की मामूली वृद्धि की गई है। देसी शराब की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ेः-  जालंधर में नाइट कर्फ्यू व अन्य बंदिशों को लेकर पंजाब सरकार के निर्देश ही होंगे लागू, डीसी ने दिए आदेश

स्काच व्हिस्की की कीमतें

शराब ठेकेदारों की तरफ से उपलब्ध करवाई गई रेट लिस्ट के मुताबिक जिस स्काच व्हिस्की की कीमत पिछले वर्ष 4000 रुपये प्रति बोतल थी, उसकी कीमत को घटाकर 3500 रुपये कर दिया गया है। 3500 रुपये वाली बोतल 3000 में मिलेगी। 2200 रुपये वाली स्काच व्हिस्की अब 2000 में उपलब्ध होगी। इसी तरह से 1600 रुपये वाली बोतल अब 1400 और 1500 वाली बोतल अब 1300 रुपये में मिलेगी।


पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

 

 

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें