कल से सीधे तीन दिन तक बंद रहेंगे बैंक, यूनियनों ने की हड़ताल की घोषणा
जालंधर में 11 सितंबर को बैंक यूनियनों की हड़ताल के कारण लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।

11 सितंबर को बैंक हड़ताल, तीन दिन तक प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं।
HighLights
11 सितंबर को बैंक यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल
लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे, 14 सितंबर को खुलेंगे
हड़ताल से 500 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होगा
कमल किशोर, जालंधर। क्या आप शुक्रवार (11 सितंबर) को बैंक संबंधी काम करवाने जैसे कैश निकालने, केवाईसी अपडेट करने या चेक जमा करने के लिए जा रहे है तो आपका काम नहीं होगा। 11 सितंबर को देश भर की बैंक यूनियनों ने हड़ताल की घोषणा की है।
सबसे बड़ी परेशानी यह है कि हड़ताल के ठीक अगले दिन 12 सितंबर को दूसरा शनिवार है और 13 सितंबर को रविवार है। ऐसे में लगातार दिन बैंक से जुड़ा काम प्रभावित हो सकता है। अब 14 सितंबर को ही बैंक खुल सकेंगे।
यूनाइटेड फोरम ऑफ इंडिया बैंक यूनियंस ने पांच डे बैंकिंग सिस्टम अन्य मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि अगर केंद्र सरकार ने मांगों को नजरअंदाज किया तो 28 से 30 सितंबर को भी तीन दिवसीय हड़ताल करने की योजना बनाई है। अगर फिर भी मांगे नहीं मानी तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी है।
हड़ताल में लोग डिजिटल बैंकिंग का करें प्रयोग
डिजिटल बैंकिंग सर्विस बैंक की छुट्टी या हड़ताल के दौरान भी चलती रहेगी। यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट और पैसे ट्रांसफर कर सकते है।
एटीएम से भी कैश निकलवा सकते है लेकिन बैंक में किसी प्रकार का कैश लेन-देन नहीं हो सकेगा। फिलहाल लोग मोबाइल बैंकिंग सेवाओं की प्रयोग कर सकते है। एक दिन बैंक होने के कारण करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित होगा।
यह भी पढ़ें- दुबई के शेख के हाथों बिके भारतीय बैंक के ये कर्मचारी कल हड़ताल में हो सकते हैं शामिल, Bank ने खुद दी जानकारी
एक दिन की हड़ताल से 500 करोड़ का कारोबार हो सकता है प्रभावित
एक दिन की हड़ताल से 500 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो सकता है। जिसमें 250 करोड़ के चेक क्लीयर नहीं हो सकेंगे। 250 करोड़ का कैश लेनदेन नहीं हो सकेगा। एक दिन में 48000 से अधिक चेक क्लीयरेंस के लिए आते है, वह नहीं हो सकेंगे। जिले में 370 के करीब बैंक शाखा है। जिसमें तीन हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
पंजाब नेशनल बैंक एम्पलाइज यूनियन के प्रेसीडेंट जसविंदर सिंह ने कहा कि मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। एक दिन की हड़ताल से करीब पांच सौ करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने की उम्मीद है।
एसबीआई की मेन शाखा के बार कर्मचारी एकत्रित होंगे और रोष प्रदर्शन करेंगे। एक दिन की हड़ताल से 250 करोड़ करीब कैश का लेन-देन भी नहीं हो सकेगा। बैंक डिजिटल सेवा का प्रयोग कर सकते है।
यह भी पढ़ें- दरभंगा में अब हर 10 किलोमीटर पर खुलेगी सरकारी बैंक शाखा, गांवों तक पहुंचेगी बैंकिंग सुविधा
