बलराज ठाकुर ने वेस्ट मैनेजमेंट के लिए पिट्स पर दिया जोर
नगर निगम की हेल्थ एंड सैनिटेशन एडहाक कमेटी के चेयरमैन बलराज ठाकुर ने बुधवार को चंडीगढ़ में पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कमेटी के डायरेक्टर डा. पूरन सिंह से मुलाकात की और जालंधर में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की समस्याओं पर चर्चा की।
जागरण संवाददाता, जालंधर : नगर निगम की हेल्थ एंड सैनिटेशन एडहाक कमेटी के चेयरमैन बलराज ठाकुर ने बुधवार को चंडीगढ़ में पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कमेटी के डायरेक्टर डा. पूरन सिंह से मुलाकात की और जालंधर में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की समस्याओं पर चर्चा की। ठाकुर ने बताया कि डायरेक्टर डा. पूरन सिंह ने कहा है कि जालंधर में जितने भी पिट्स बने है उसमें खाद बनाने का काम तेजी से शुरू किया जाए। पिट्स की मेंटीनेंस के लिए लेबर हमेशा मौजूद रहे। इस प्रोजेक्ट की पूरी मानिटरिग जरूरी है तभी यह सफल हो पाएगा। बलराज ठाकुर ने कहा कि डायरेक्टर ने यह भी कहा है कि जालंधर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की दिशा में भी काम किया जाए। इसी से शहर क्लीन होगा और व्यवस्था में सुधार आएगा। डायरेक्टर ने कहा कि वरियाणा डंप पर बायोमाइनिग प्रोजेक्ट जल्दी शुरू हो ताकि पुराना कूड़ा खत्म हो। नए कूड़े को खाद में बदलने के लिए जरूरी है कि घरों से कूड़ा गीला और सूखा अलग-अलग उठाया जाए।