Move to Jagran APP

बलजीत सिंह प्रिंस भारतीय जनता युवा मोर्चा जालंधर शहरी के नए प्रधान नियुक्त

जिले में भाजपा के संगठनात्मक चुनावाें काे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इससे पहले जिला भाजपा शहरी की नई टीम के सचिव ने भाजपा नेता अमरी पर पैसा लेने के अाराेप लगाए थे।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 11:31 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 11:43 AM (IST)
बलजीत सिंह प्रिंस भारतीय जनता युवा मोर्चा जालंधर शहरी के नए प्रधान नियुक्त
बलजीत सिंह प्रिंस भारतीय जनता युवा मोर्चा जालंधर शहरी के नए प्रधान नियुक्त

जालंधर, जेएनएन। भारतीय जनता युवा मोर्चा जालंधर शहरी के नए प्रधान की घोषणा कर दी गई है। वार्ड नंबर 18 से युवा पार्षद बलजीत सिंह प्रिंस मोर्चा के नए प्रधान नियुक्त किए गए हैं। जिला भाजपा जालंधर शहरी के प्रधान एडवोकेट सुशील शर्मा ने वीरवार को जिला भाजपा ऑफिस में बलजीत सिंह प्रिंस की नियुक्ति की घोषणा की। प्रिंस के पिता अर्जुन सिंह पप्पी और माता तीन बार पार्षद रहे हैं। इस मौके पर जिला महासचिव राजीव ढींगरा और भगवंत प्रभाकर भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

मोहल्ला गोविंदगढ़ के आसपास के इलाके का प्रिंस परिवार 20 साल से प्रतिनिधित्व कर रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि बलजीत सिंह प्रिंस शहर के मुद्दों को भली-भांति जानते हैं और इन्हें अच्छे ढंग से उठाने की क्षमता रखते हैं।

प्रिंस ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी तरह निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करेंगे और जहां केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर तक हो जाएंगे वहीं पंजाब सरकार की असफलता की पोल भी खोलेंगे।

विवादाें में रही थी जिला भाजपा शहरी की नई टीम

इससे पहले जिला भाजपा शहरी की नई टीम विवादों में फंस गई थी। सचिव बनाए गए संदीप भल्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। भल्ला का आरोप था कि उन्हें जिला उपप्रधान लाने का वादा किया गया था लेकिन सचिव बनाया गया है। भल्ला ने कहा कि वह बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद में जिला संयोजक रहे हैं ऐसे में सचिव पद लेने का कोई मतलब नहीं बनता है। भल्ला ने यह भी आरोप लगाया कि एक सप्ताह पहले जिला भाजपा देहाती के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी ने उनसे वादा किया था कि वह उन्हें जिला भाजपा शहरी में उप प्रधान बनवा देंगे। इसके लिए उन्हें 50 हजार रुपये पार्टी फंड के लिए शहरी इकाई को देने होंगे। संदीप भल्ला पूर्व विधायक केडी भंडारी के करीबी हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.