Move to Jagran APP

कुनाल जोशी भाजयुमो पंजाब के मीडिया इंचार्ज नियुक्त, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

शहर में काेराेना के खतरे के बावजूद भाजपा की गतिविधियां जा रही है। भाजयुमो पंजाब के प्रधान भानू प्रताप ने नकोदर से कुनाल जोशी को युवा मोर्चा का प्रदेश मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया है।

By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 08:26 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 09:31 AM (IST)
कुनाल जोशी भाजयुमो पंजाब के मीडिया इंचार्ज नियुक्त, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
कुनाल जोशी भाजयुमो पंजाब के मीडिया इंचार्ज नियुक्त, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

नकोदर, जेएनएन। भाजयुमो पंजाब के प्रधान भानू प्रताप ने नकोदर से कुनाल जोशी को युवा मोर्चा का प्रदेश मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया है। पार्टी के युवा नेता कुनाल जोशी नकोदर से युवा मोर्चा के मंडल प्रधान व मोर्चा के जिला जालंधर देहाती साउथ के जिला प्रधान पद पर भी जिम्मेवारी निभा चुके हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर हाईकमान का आभार जताया है।

loksabha election banner

वहीं भाजपा के यूथ विंग के पूर्व जिला प्रधान सरबजीत सिंह गिल को केन्द्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही जनहितैषी नीतियों को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से भाजयुमो के प्रदेश प्रधान भानू प्रताप राणा ने ट्रे¨नग कमेटी का प्रदेश इंचार्ज नियुक्त किया है। अपनी इस नियुक्ति के लिए गिल ने भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा, भाजयुमो के प्रदेश प्रधान भानू प्रताप राणा, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अरुणा शर्मा व समूह भाजपा हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएंगे।

मिशन फतेह की सेहत मुलाजिमों ने खोली पोल : आदरामान

संवाद सहयोगी, महितपुर। कोरोना महामारी खत्म करने के लिए कैप्टन अम¨रदर ¨सह की अगुवाई में चल रही कांग्रेस सरकार ने सरकारी प्रचार के तहत करोड़ों रुपये खर्च करने की बात कही। लेकिन सेहत मुलाजिमों ने मांगें पूरी न होने पर भूख हड़ताल रखकर इस मिशन की पोल खोल दी है। सीनियर अकाली नेता रविपाल ¨सह आदरामान ने कहा कि कैप्टन सरकार के सभी दावे हवा हवाई हैं। हकीकत पंजाब की जनता जान चुकी है। सरकार की घटिया कारगुजारी के चलते सभी वर्ग सरकारी या गैर सरकारी लगातार धरने दे रहे हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.