Move to Jagran APP

Mrs Punjaban Worldwide Season-10 के ऑडिशन शुरू, जालंधर में पहली बार आयोजन

पंजाब भर से विवाहित महिलाएं पारंपरिक तरीके से पंजाबी पहनावे में सज-धज कर इस ऑडिशन में हिस्सा लेने के लिए पहुंची है। होशियारपुर जालंधर लुधियाना फगवाड़ा अमृतसर व अन्य स्थानों से लगभग 80 से भी अधिक महिलाएं इस इवेंट में भाग लेने आई है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 01:59 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 01:59 PM (IST)
Mrs Punjaban Worldwide Season-10 के ऑडिशन शुरू, जालंधर में पहली बार आयोजन
जालंधर में मिसेज पंजाबन वर्ल्डवाइड कांपीटीशन के आडीशन शुरू हो गए हैं। जागरण

जालंधर, जेएनएन। रविवार को जालंधर की लक्मे एकेडमी में एनआरआई मैरिज ब्यूरो मिसेज पंजाबन वर्ल्डवाइड 2021 सीजन-10  का ऑडिशन शुरू हो गया। पंजाब भर से विवाहित महिलाएं पारंपरिक तरीके से पंजाबी पहनावे में सज-धज कर इस ऑडिशन में हिस्सा लेने के लिए पहुंची है। होशियारपुर, जालंधर ,लुधियाना, फगवाड़ा, अमृतसर व अन्य स्थानों से लगभग 80 से भी अधिक महिलाएं इस इवेंट में भाग लेने आई है।

loksabha election banner

पहली बार जालंधर में हो रहे आडीशंस

यह इवेंट एजे रिकॉर्ड्स और सैनिटा की तरफ से आयोजित किया गया है। कांटेस्ट में मुख्य मेहमान के तौर पर सिंगर और एक्टर फिरोज खान ने शिरकत की। मिसेज पंजाबन वर्ल्ड वाइड के ऑडिशंस पहली बार जालंधर में हो रहे हैं। 

मिसेज पंजाबन वर्ल्डवाइड के आडीशन जालंधर में पहली बार करवाए जा रहे हैं। इवेंट का दूसरा आडिशन 31 जनवरी को लुधियाना में होगा।

कांटेस्ट में किचन से निकलकर ये महिलाएं गिद्दा, भंगड़ा, पंजाबी बोलियां, एक्टिंग और गायकी की प्रतिभा को लोगों के सामने रखेंगी। ऑडिशन में वरिंदर कौर किरण ज्योति और वंदना छिब्बर बतौर जज की भूमिका अदा कर रहे हैं। इस इवेंट का दूसरा ऑडिशन लुधियाना में कब 31 जनवरी को करवाया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.