फिल्लौर के सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी, होजरी व्यापारी और चौकीदार को पुलिस के सामने पीटा
चौकीदार बग्गा सिंह की कुछ लोगों के साथ रंजिश थी। दबंग उन्हें पीटने लगे तो पड़ोसी जरनैल उन्हें बचाने पहुंचे। हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। बाद में अस्पताल में भी हमला किया।
जालंधर, जेएनएन। कुछ दबंग लोगों ने रविवार रात फिल्लौर के सिविल अस्पताल में खुलेआम गुंडागर्दी की। उन्होंने पीसीआर कर्मियों के सामने ही होजरी व्यापारी जरनैल सिंह और लक्कड़ मंडी में चौकीदार बग्गा सिंह को बुरी तरह से पीट डाला। घटना की शिकायत थाना फिल्लौर को दी गई है।
सिविल अस्पताल में दाखिल जरनैल सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में ही बग्गा सिंह रहते हैं, जो लकड़ मंडी में चौकीदार का काम करते हैं। कुछ लोगों के साथ उनकी रंजिश थी। बीती रात रंजिश रखने वालों ने बग्गा सिंह के घर पर हमला कर दिया। वह बचाने आए तो उनको भी पीटा और बुरी तरह घायल कर दिया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया तो पीसीआर कर्मी उनको सिविल अस्पताल ले गए। हमलावर वहां जा धमके और पुलिस के सामने ही उन्हें फिर पीटा। जरनैल सिंह का आरोप था कि दबंदों के दबाव में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से इंसाफ की मांग की है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें