Move to Jagran APP

ओम नाम ही सुखमय जीवन का मूल मंत्र : आर्य

आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह कालोनी में रविवार को हवन यज्ञ हुआ। वीर बहादुर व मंजू देवी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। प्रिया मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न करवाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 07:09 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 07:09 PM (IST)
ओम नाम ही सुखमय जीवन का मूल मंत्र : आर्य
ओम नाम ही सुखमय जीवन का मूल मंत्र : आर्य

जागरण संवाददाता, जालंधऱ : आर्य समाज मंदिर, शहीद भगत सिंह कालोनी में रविवार को हवन यज्ञ हुआ। वीर बहादुर व मंजू देवी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। प्रिया मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न करवाया। कोरोना महामारी के चलते मंदिर कमेटी ने केवल प्रबंधकों को ही समारोह में शामिल करने का फैसला लिया है। साथ ही श्रद्धालुओं को आनलाइन समारोह में शामिल करने का आह्वान किया।

loksabha election banner

प्रिया व नीतू मिश्रा ने यज्ञ प्रार्थना करते हुए भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्य ने कहा कि अगर जीवन को सुखी संपन्न बनाना चाहते हैं तो ओम के मूलमंत्र को अपनाना होगा। साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी के चलते चेहरे पर मास्क लगाने के साथ ही शारीरिक दूरी बनाए रखने को प्रेरित किया। इस मौके पर चौधरी हरिचंद, ओम प्रकाश मेहता, विजय कुमार चावला, सुरिदर खन्ना, संदीप अरोड़ा, नलिनी उपाध्याय, भूपेंद्र उपाध्याय, हर्ष, लखनपाल, अनु आर्या, पम्मी मिश्रा, शिवम मिश्रा, नीतू मिश्रा, अनिल मिश्रा, ज्योति सिंह, डिपल भाटिया, अश्वनी डोगरा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.