Move to Jagran APP

अरोड़ा महासभा की महिला विंग की प्रधान बनीं डॉ. अरविंदर कौर

अरोड़ा महासभा जालंधर की ओर से वार्षिक समारोह अभिनंदन के दौरान के कई गणमान्यों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 12:38 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 12:38 PM (IST)
अरोड़ा महासभा की महिला विंग की प्रधान बनीं डॉ. अरविंदर कौर
अरोड़ा महासभा की महिला विंग की प्रधान बनीं डॉ. अरविंदर कौर

जागरण संवाददाता, जालंधर : अरोड़ा महासभा जालंधर की ओर से वार्षिक समारोह अभिनंदन' के दौरान के कई गणमान्यों को सम्मानित किया गया। संस्था के प्रधान ऋषि अरोड़ा की अध्यक्षता में करवाए समारोह के दौरान विधायक राजिंदर बेरी, मेयर जगदीश राजा, डिप्टी मेयर सिमरनजीत सिंह बंटी, पार्षद डॉ. सुनीता रिंकू, पार्षद जगदीश कुमार दकोहा, पार्षद मिंटू जुनेजा, पार्षद गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ, हरशरण कौर, भाजपा देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी, अरोड़ा महासभा के प्रदेश प्रधान दीवान अमित अरोड़ा व महिला विंग की प्रधान सतवंत कौर विशेष रूप से उपस्थित हुए। समारोह का आगाज सभी आतिथियों ने ज्योति प्रज्जवलित करके किया।

loksabha election banner

इस मौके पर अरोड़ा बिरादरी की वेबसाइट मेयर जगदीश राजा तथा विधायक राजिंदर बेरी ने लाच की। वहीं, महासभा के उपाध्यक्ष विकास लखानी को वेबसाइट इंचार्ज बनाया गया। समारोह के दौरान जिला महिला ड्क्षवग की कमान डॉ. अरविदंर कौर डिंपल को सौंपी गई तथा उन्हें ही विंग का विस्तार करने की जिम्मेदारी दी गई।

इस मौके पर चैयरमेन जोगिंदर सिंह गुम्बर, ऋषि अरोड़ा व महासचिव जतिंदर कुमार अरोड़ा ने शहर में बिरादरी का कम्यूनिटी हाल बनाने की माग रखी। ऋषि अरोड़ा ने कहा कि संस्था द्वारा शहीद मदन लाल ढींगरा स्मारक, निशुल्क स्कूल व चेरीटेबल अस्पताल बनाने आदि बनाने की योजना है। इस मौके पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा नशों के खिलाफ जागरुक करते स्किट पेश किए। बिरादरी के उप-चेयरमैन कर्नल आरएल अरोड़ा व रविंद्र सिंह अनेजा ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। सुदर्शन छाबड़ा ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर सीनियर उपाध्यक्ष रणजीत आर्य, राकेश अरोड़ा, उपाध्यक्ष जरनैल ड्क्षसह अरोड़ा, दिनेश कमल अरोड़ा, स्वर्ण सिंह अरोड़ा, नमीश अरोड़ा, संगठन सचिव दविंदर अरोड़ा, सह-संगठन सचिव हरलीन सिंह अरोड़ा, सचिव यशपाल सफरी, परमजीत सिंह अरोड़ा, अमरजीत सिंह ढींगरा, राज कुमार अरोड़ा, दिनेश गाबा, सुमित मखीजा, गुरप्रीत सिंह अरोड़ा, गोपाल कृष्ण चुघ, गगनदीप सिंह अरोड़ा, सोनम अरोड़ा, रजनी अरोड़ा, कंचन अरोड़ा, शैरी अरोड़ा, अंजू अरोड़ा, रुपिंदरजीत अरोड़ा व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.