क्लासिकल वोकल में एपीजे व डीएवी फर्स्ट
लायलपुर खालसा कॉलेज में जारी चार दिवसीय यूथ फेस्टिवल का तीसरा दिन मिमिक्री व माइम के नाम रहा।
जागरण संवाददाता, जालंधर : लायलपुर खालसा कॉलेज में जारी चार दिवसीय यूथ फेस्टिवल का तीसरा दिन मिमिक्री व माइम के नाम रहा। माइम में विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। एपीजे कॉलेज व माता गुजरी खासला कॉलेज की छात्राओं ने माइम के माध्यम से नारी की सहनशक्ति, साहस व धैर्य को दर्शाया। माइम के माध्यम से दिखाया गया कि कैसे किसी लड़की के साथ दुष्कर्म हो जाता है। कोई भी उसका इंसाफ दिलाने के लिए साथ नहीं देता। जहां भी जाती है उसकी आवाज को दबा दिया जाता है। एक दिन वह खुद फैसला लेती है कि दुष्कर्म करने वाले को सख्त से सख्त सजा दिलवाएगी। वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाती है। तारीख पे तारीख मिलती है लेकिन हिम्मत नहीं हारती। महिला अधिकारों का प्रयोग करते हुए दुष्कर्म करने वालों को सख्त से सख्त सजा दिलवाकर ही दम लेती है। माइम के माध्यम से यहीं संदेश दिया कि महिलाएं अपनी आवाज को न दबाए बल्कि हर मुश्किल को मुकाबला डट कर करें। माइम से दिया संदेश 'डर के आगे जीत' है
केएमवी की छात्राओं ने माइम के माध्यम से 'डर के आगे जीत' का संदेश दिया। आंतरिक डर आपको आगे नहीं भरने देता। डर आप पर इतना हैवी होता है कि स्वयं को एक प्रकार से खत्म कर लेते हैं। सोचने समझने की शक्ति खत्म हो जाती है। डर को खत्म करने के लिए स्वयं को मजबूत होना जरूरी है। हर महिला को मन से यह धारणा खत्म करनी होगी कि यह हम नहीं कर सकते, उस काम को करने के लिए डर नहीं बल्कि सश्क्त होकर करना चाहिए। देशभक्ति का जज्बा भी दिखाया
एचएमवी की छात्राओं ने माइम के माध्यम से देश के एक सैनिक को घर जाने के लिए छुट्टी मंजूर होती है लेकिन लड़ाई लगने की वजह से घर नहीं जाता बल्कि दुश्मनों से लड़ता है। माइम के माध्यम से संदेश दिया गया कि एक सैनिक के लिए देश ही उसका पहला परिवार है। इस परिवार की देखभाल करना सैनिक की जिम्मेवारी है। मिमिक्री से किया मनोरंजन
यूथ फेस्टिवल में विद्यार्थियों ने शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, सन्नी देओल, अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर, सुनील शैट्टी, नाना पाटेकर, अमरीश पुरी, धर्मेद्र, शक्ति कपूर, परेश रावल, अक्षय कुमार की आवाजें निकालकर कॉलेज के ओपन एयर थिएटर में बैठे विद्यार्थियों का खूब मनोरंजन किया। जब विद्यार्थी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज निकाली तो थिएटर में बैठे विद्यार्थियों ने खूब तालियां बजाई। जैसे ही एक विद्यार्थी ने मोदी की आवाज में 'भाइयों और बहनों, अच्छे दिन आएंगे' का डॉयलग बोला तो हर किसी ने ताली बजाई। इसी के साथ विद्यार्थियों ने पशु, पक्षियों, हैलीकॉप्टर, टांगा, सांप की बीन की आवाज, बुलेट की आवाजें निकालकर अन्य विद्यार्थियों का मनोरंजन किया। परिणाम इस प्रकार रहे
माइम : एपीजे कॉलेज ने पहला, लायलपुर खालसा कॉलेज ने दूसरा, एचएमवी व डीएवी कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया।
मिमिक्री : लायलपुर खालसा कॉलेज ने पहला, एचएमवी ने दूसरा, एपीजे कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया।
जनरल डांस : एपीजे कॉलेज ने पहला, लायलपुर खालसा कॉलेज व डीएवी कॉलेज ने दूसरा, एचएमवी व केएमवी ने तीसरा स्थान पाया।
क्लासिकल वोकल : एपीजे कॉलेज व डीएवी कॉलेज ने पहला, लायलपुर खालसा कॉलेज व एचएमवी ने दूसरा, सेंट सोल्जर कॉलेज व जनता कॉलेज, करतारपुर ने तीसरा स्थान पाया।
क्विज : एचएमवी ने पहला, एपीजे कॉलेज ने दूसरा. डीएवी कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया।
डिबेट : लायलपुर खालसा कॉलेज ने पहला, डीएवी ने दूसरा, जीएनडीयू लद्देवाली ने तीसरा स्थान पाया।