फगवाड़ा में भी शुरू हुआ थिद आई अस्पताल
थिद आई अस्पताल ने अब फगवाड़ा में भी सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। अस्पताल फगवाड़ा में विदांत टावर पटेल नगर में खोला गया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 06:06 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 06:06 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : थिद आई अस्पताल ने अब फगवाड़ा में भी सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। अस्पताल फगवाड़ा में विदांत टावर, पटेल नगर में खोला गया है। अस्पताल की जालंधर, होशियारपुर व पठानकोट के बाद फगवाड़ा में ये नई ब्रांच है। यहां आंखों की सभी बीमारियों का इलाज एक छत के नीचे उपलब्ध होगा। यहां रोजाना सुबह आठ से शाम छह बजे तक सेवाएं दी जाएंगी। गरीब लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल में दोपहर एक से शाम पांच बजे तक आंखों का चेकअप मुफ्त किया जाएगा। मौके पर अस्पताल के सीएमडी डा. जेएस थिद, स्वामी शांता नंद, डा. वरुण शर्मा, हरजिदर कौर थिद, डा. मुकेश जोशी, डा. रितिका, डा. परमिदर सिंह थिद, डा. विजय कुमार शर्मा व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें