विद्यार्थियों ने गाए धार्मिक, सूफी व सभ्याचारक गीत
गुरु नानक नेशनल कॉलेज नकोदर में वार्षिक सभ्याचारक समागम रबाब करवाया गया।
संवाद सहयोगी, नकोदर : गुरु नानक नेशनल कॉलेज नकोदर में वार्षिक सभ्याचारक समागम रबाब करवाया गया। यह समागम श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित था।
समागम में विद्यार्थियों द्वारा धार्मिक, सूफी व सभ्याचारक गीत पेश किए गए। चक्क देसराज के आजाद मंच द्वारा 'उच्चा दर बाबे नानक दा' नाटक पेश किया गया जोकि गुरु नानक देव जी की बाणी व शिक्षाओं पर आधारित था। इस दौरान विद्यार्थियों ने धार्मिक व देशप्रेमी की कोरियोग्राफी से कला का प्रदर्शन किया। कालेज छात्रा इलाही सोहल (वाइस ऑफ पंजाब) समेत अन्य विद्यार्थियों ने कला का प्रदर्शन किया। प्रिसिपल डॉ. जसपाल सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में कमेटी प्रधान हरजिदर सिंह सोही, मोता सिंह सराए व अजायब सिंह कनाडा मौजूद थे।
इस मौके पर प्रबंधक कमेटी सचिव गुरप्रीत सिंह संधू, खजांची सिमरतपाल सिंह चौधरी, नरिदरजीत सिंह विर्क, जगीर सिंह सोही, सुखवीर सिंह सोही, बलराज सिंह सियाणीवाल, सुखवीर सिंह संधू, सुखदेव सिंह कंग, सुखविदर सिंह सोहल (वेंकुवर), गुरबीर कौर, तरलोचन सिंह सिधवां, एनएस बराड़, बीबी इन्द्रजीत कौर, प्रो. गोल्ही महे, प्रो. अमनजोत बग्गा व प्रो. समीर दुग्गल मौजूद थे।