हिमाचल जनकल्याण सभा का वार्षिक समारोह कल
हिमाचल जन कल्याण सभा की ओर से 24 मार्च को वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, जालंधर : हिमाचल जन कल्याण सभा की ओर से 24 मार्च को वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। समारोह की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए वीरवार शाम को कमल विहार स्थित संस्था के चेयरमैन राम प्रकाश के निवास स्थान पर हुई। सभा के चेयरमैन राम प्रकाश ने बताया कि सभा की ओर से रविवार को 28 वें अधिवेशन का आयोजन संत नगर के रेलवे फाटक के नजदीक रेलवे क्लब में किया जाएगा। समारोह में हिमाचल प्रदेश से सांसद अनुराग ठाकुर व कैबिनेट मंत्री कुंवर वरिदर सिंह, संदीप शर्मा, सभा के संस्थापक रघुबीर धीमान के अलावा स्थानीय विधायक राजिदर बेरी व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया विशेष रूप से शिरकत करेंगे। समारोह में हिमाचली लोक गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम व लोकनाच नाटिया मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। समारोह सुबह 9 बजे शुरू होगा। समारोह का उद्घाटन सुबह 10 बजे, प्रीति भोज की शुरूआत 11 बजे, मुख्यातिथि का स्वागत दोपहर 2 बजे किया जाएगा। इस दौरान युवा पीढ़ी के हिमाचल प्रदेश की संस्कृति से रूबरू करवाया जाएगा। इसके अलावा समाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए गहन चर्चा होगी। समारोह में मेहमानों को हिमाचल प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे। बच्चों के समान्य ज्ञान को लेकर मुकाबले भी करवाएं जाएंगे। अधिवेशन में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब के विभिन्न जिलों में रह रहे हिमाचल प्रदेश लोग भी भाग लेने के लिए आएंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली है। समारोह के लिए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियोंकी ड्यूटियां लगाई गई है। इस मौके पर संस्थापक रघुबीर सिंह धीमान, प्रधान तारा सिंह, महामंत्री मदन लाल, सलाहकार दविदर मिटू, उप प्रधान कुलबीर सिंह, कार्यकारी प्रधान मेहर सिंह राणा, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह, कैशियर ओम प्रकाश भल्ला, पूर्व उप प्रधान राजिदर शर्मा, सहायक सचिव पृथ्वी चंद, रवि कुमार, रिशी कुमार, संजीव मिटू, अंकित शर्मा, अलावा सभा के अन्य सदस्य व पदाधिकारियों की समारोह अहम भूमिका रहेगी।