यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Train Travel: एक साल बाद 169 यात्रियों को लेकर अमृतसर से नई दिल्ली रवाना हुई शताब्दी एक्सप्रेस
नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस (02014) रविवार को सुबह 450 बजे निर्धारित समय पर रवाना हुई। ट्रेन 1 साल के बाद ...और पढ़ें

अमृतसर, जेएनएन। कोरोना महामारी फैलने के बाद लगे लॉकडाउन से बंद पड़ी नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस (02014) रविवार को सुबह 4:50 बजे निर्धारित समय पर रवाना हुई। ट्रेन 1 साल के बाद अमृतसर से रवाना हुई है। पिछले वर्ष कोरोना वायरस के बढ़ रहे प्रकोप के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया था। धीरे धीरे अब इन ट्रेनों को शुरू किया जा रहा है। इसी कड़ी में वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस भी बंद कर दी गई थी। रविवार को अमृतसर से यह ट्रेन 169 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। कोरोना काल के बाद ऐसा पहली बार है कि शताब्दी एक्सप्रेस में इतनी कम संख्या में यात्री रवाना हुए हैं।
फिलहाल रविवार को ट्रेन चलने को लेकर यात्रियों में भी काफी खुशी थी, क्योंकि पिछले लंबे समय से ट्रेन में बंद होने के कारण लोग दूसरे राज्यों को नहीं जा पा रहे थे। रेलवे की तरफ से कुछ ट्रेनें ही शुरू की गई थी जिसमें यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रही थी। अब जैसे-जैसे ट्रेनें शुरू हो रही है, यात्रियों को थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। बता दें यह ट्रेन हमेशा पूरी तरह से फुल रवाना होती थी। अब इसे कोरोना के बाद दोबारा से शुरू किया गया है जिस कारण अभी इसमें काफी संख्या में सीटें खाली चल रही हैं।
