विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में 24 घंटे में कोरोना से 58 मरीजों की मौत, संक्रमण के 3294 नए मामले

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 11 Apr 2021 09:21 AM (IST)

Corona cases in Punjab पंजाब में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। राज्य में पिछले 24 ...और पढ़ें

पंजाब में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा। सांकेतिक फोटो
पंजाब में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, जालंधर/चंडीगढ़। Corona cases in Punjab: पंजाब में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए जारी टीकाकरण अभियान के तहत पहली बार एक दिन में 151538 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 142970 लोगों को पहली व 8668 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इसके विपरीत संक्रमण के नए मामलों और मौतों का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे में जहां 58 लोगों की मौत हुई, वहीं संक्रमण के 3294 नए मामले सामने आए। 2385 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी।

सेहत विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 28015 हो गई है। इनमें से 371 मरीजों को आक्सीजन और 35 को वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। शनिवार को जिला एसएएस नगर (मोहाली) में सबसे ज्यादा 413 नए मरीज सामने आए और कुल 12 जिलों में नए मरीजों का आंकड़ा 100 या इससे अधिक रहा। जालंधर में 407, लुधियाना में 389, अमृतसर में 306, पटियाला में 282, बठिंडा में 185, होशियारपुर में 172, फरीदकोट में 130, गुरदासपुर में 127, कपूरथला में 117, फिरोजपुर में 106 और रूपनगर में 100 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई।

यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को इसी सत्र से मिलेगी मुफ्त शिक्षा

होशियारपुर में सबसे ज्यादा 10 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा गुरदासपुर में सात, जालंधर व लुधियाना में छह-छह, अमृतसर में पांच, रूपनगर व पटियाला में चार-चार, एसएएस नगर (मोहाली), बठिंडा, तरनतारन, मोगा, व पठानकोट में दो-दो और बरनाला, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, कपूरथला और एसबीएस नगर (नवांशहर) में एक- एक कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पंजाब सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जांच रिपोर्ट, नई SIT बनाने के आदेश

वहीं, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि पंजाब में कोरोना की रोकथाम के लिए लगाई जा रही वैक्सीन का पांच दिन का स्टाक (5.7 लाख खुराक) ही बचा है। इस समय 85 से 90 हजार लोगों को रोज टीका लगाया जा रहा है और तय कार्यक्रम के अनुसार टीकाकरण का आंकड़ा दो लाख करने पर वैक्सीन तीन दिन में खत्म हो जाएगी। इसे देखते हुए कैप्टन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वैक्सीन जल्द उपलब्ध करवाने और अगली तिमाही के लिए राज्यों के साथ वैक्सीन की सप्लाई का कार्यक्रम साझा करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीनेशन सिर्फ 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का ही क्यों, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में उठा सवाल