विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab: अमृतसर में पाक से आई हथियारों की बड़ी खेप बरामद, गुरदासपुर में दो पाकिस्तानी घुसपैठिए दबोचे

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Wed, 10 Aug 2022 04:29 PM (IST)

अमृतसर देहात पुलिस ने एक खेत से चार पिस्तौल आठ मैगजीन और 140 राउंड बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले ...और पढ़ें

अमृतसर पुलिस ने चार पिस्तौल, आठ मैगजीन और 140 राउंड बरामद किए हैं।
अमृतसर पुलिस ने चार पिस्तौल, आठ मैगजीन और 140 राउंड बरामद किए हैं।

जासं, अमृतसर। पाकिस्तानी ड्रोन की ओर से मंगलवार की सुबह भारत-पाक सीमा पर स्थित अजनाला सेक्टर के लोपोके इलाके में गिराई गई हथियारों की खेप को पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि सर्च के दौरान पुलिस ने एक खेत से चार पिस्तौल, आठ मैगजीन और 140 राउंड बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पता चला है कि पुलिस ने सारे मामले में आसपास के क्षेत्र के चार संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त खेप को हिरासत में लिए गए लोगों ने ही कहीं ठिकाने लगाना था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें - बीएसएफ ने सीमा से दो पाकिस्तानी नौजवान पकड़े

संवाद सहयोगी, डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)। बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के अधीन आती बीएसएफ की 10 बटालियन की बीओपी टाऊन पोस्ट पर तैनात जवानों की ओर से भारत पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके भारत में प्रवेश करने वाले दो पाकिस्तानी नौजवानों को काबू करने में सफलता हासिल की है।

गुरदासपुर में गिरफ्तार पाकिस्तानी किशन मसीह और रबीज मसीह।

सेक्टर गुरदासपुर के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि 10 बटालियन की बीओपी टाउन पोस्ट के कांस्टेबल मुकेश कुमार व कांस्टेबल रणजीत कुमार भारत की ओर से भारती सीमा में प्रवेश करने वाले दो पाकिस्तानी नौजवानों को काबू किया गया। उनकी तलाशी लेने पर उनसे 500 रुपये पाकिस्तानी करंसी व दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। उनकी पहचान किशन मसीह (26) पुत्र सालास मसीह व रबीज मसीह पुत्र सैय्यद मसीह (18) के रूप में हुई है। डीआईजी ने बताया कि पकड़े गए नौजवानों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें - पंजाब के रूपनगर में नायब तहसीलदार गिरफ्तार, सरकार को 48 करोड़ का नुकसान पहुंचाने पर विजिलेंस ब्यूरो ने दबोचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।