Move to Jagran APP

अमृतसर पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़े युवक-युवतियां, घर में चल रहा था देह व्यापार

अमृतसर पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया है। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें दो लड़कियां हैं। यह कार्रवाई थाना वेरका की पुलिस ने की है। देह व्यापार का धंधा एक घर में चल रहा था।

By Vikas KumarEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 11:23 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 11:23 AM (IST)
अमृतसर पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़े युवक-युवतियां, घर में चल रहा था देह व्यापार
अमृतसर में देह व्यापार का धंधा एक घर में चल रहा था।

अमृतसर, जेएनएन। शहर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो लड़कियां हैं। यह कार्रवाई थाना वेरका की पुलिस ने की है। देह व्यापार का धंधा एक घर में चल रहा था। अड्डे का संचालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

loksabha election banner

पुलिस को सूचना मिली थी कि पत्ती भाड़ा वेरका का रहने वाला प्रगट सिंह अपने घर में ही देह व्यापार का धंधा चला रहा है। इसी के आधार पर जब उसके घर में रेड की तो दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पकड़े गए युवकों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ सन्नी निवासी नजदीक अनोखे दी चक्की पत्ती बग्गे वाली वेरका, गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक निवासी नजदीक गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह पत्ती भाड़ा वेरका अमृतसर के रूप में हुई है। उनके साथ दो लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस टीम की छापामारी के बाद मौके से हो गया फरार, तलाश जारी

इंस्पेक्टर कश्मीर कौर ने कहा कि आरोपितों के कब्जे से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। फरार आरोपित प्रगट सिंह निवासी पत्ती भाड़ा वेरका की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी महानगर में देह व्यापार के मामले सामने आ चुके हैं। समय समय पर पुलिस की कार्रवाई के बावजूद फरार आरोपित ने सबक नहीं लिया और उसका भंडाफोड़ हो गया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.