जालंधर में अंबेडकराइट लीगल फर्म ने मनाया संविधान दिवस
डा. रतन सिंह ने भारतीय संविधान के जानकारी देते हुए कहा के संविधान 26 नवंबर 1949 में बनकर तैयार हो गया था जिसे 26 जनवरी 1950 में लागू किया गया। उन्होंने बताया कि हमारा संविधान धार्मिक ग्रथों के समान है।
जालंधर, जेएनएन। शहर के तहसील काप्लेक्स स्थित अंबेडकर भवन में शुक्रवार को अंबेडकराइट लीगल फर्म ने भारतीय संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस सेमिनार में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से प्रोफेसर डॉ. रतन सिंह और लायलपुर खालसा कॉलेज ऑफ वूमेन की प्रिंसिपल डॉ. नवजोत कौर मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित रहे।
डॉ. रतन सिंह ने भारतीय संविधान के जानकारी देते हुए कहा के हमारा संविधान 26 नवंबर, 1949 में बनकर तैयार हो गया था। इसे 26 जनवरी, 1950 में लागू किया गया। उन्होंने बताया कि हमारा संविधान धार्मिक ग्रंथों के समान है। संविधान गलत नहीं है बल्कि संविधान को समझाने वाले लोग गलत हैं। प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने बताया कि भारतीय संविधान लागू होने से नारी समाज को मान-सम्मान मिला है। उन्हें हर प्रकार का अधिकार दिया गया है। देश को अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए बहुत समय तक संघर्ष करना पड़ा है।
संविधान दिवस समारोह में एडवोकेट हरभजन सांपला, वकील ताजिंदर बद्दन, एडवोकेट सुमन, एडवोकेट विज बद्दन, एडवोकेट नरेंद्र सिंह साहब का प्रधान जिला बार एसोसिएशन जालंधर, चिरंजी लाल कंगणीवाल कामरेड, एडवोकेट मोहनलाल फ्लोरिया, एडवोकेट कुलदीप पट्टी, एडवोकेट रचना व अन्य बार मेंबर उपस्थित रहे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें