Move to Jagran APP

फायरव‌र्क्स शॉपकीपर्स वॉट्सएप ग्रप में डाल अश्लील वीडियो

शहर के फायरव‌र्क्स शापकीपर्स वॉट्सएप ग्रुप में सदस्य ने अश्लील वीडियो डाल दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 02:11 AM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 06:07 AM (IST)
फायरव‌र्क्स शॉपकीपर्स वॉट्सएप ग्रप में डाल अश्लील वीडियो
फायरव‌र्क्स शॉपकीपर्स वॉट्सएप ग्रप में डाल अश्लील वीडियो

जागरण संवाददाता, जालंधर : शहर के फायरव‌र्क्स शापकीपर्स वॉट्सएप ग्रुप में सदस्य ने अश्लील वीडियो डाल दिया। इस ग्रुप में कई महिलाएं भी शामिल हैं। इसके रोष स्वरूप ग्रुप एडमिन ने न सिर्फ पोस्ट डालने वाले को फटकार लगाते हुए रिमूव कर दिया, बल्कि बाकी के सदस्यों को चेतावनी देते हुए सावधान रहने की नसीहत दी। भले ही यह ग्रुप एक व्यवसाय तक सीमित है, लेकिन इसके अधिकतर सदस्य शहर में अच्छा खासा रसूख रखते हैं। इस कारण मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

loksabha election banner

शहर में पटाखों का कारोबार करने वालों ने फायरव‌र्क्स शॉपकीपर्स के नाम से वॉट्सएप ग्रुप बना रखा है। इसमें कारोबार को लेकर सभी व्यापारी चर्चा करते हैं। शुक्रवार को संस्था के प्रमुख व सेवा भारती सहित विभिन्न संस्थाओं से जुड़े रवि महाजन के फोन से इस ग्रुप में अश्लील वीडियो अपलोड की गई। यह देख ग्रुप के सदस्य चौंक गए। ग्रुप में वीडियो पोस्ट होते ही एडमिन ने उन्हें फटकार लगाते हुए रिमूव कर दिया।

मेयर के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

मेयर जगदीश राजा के मुकाबले भाजपा की टिकट से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ चुके रवि महाजन महाजन भाजपा व आरएसएस के अलावा शहर में अच्छा रसूख रखते है।

मेरी छवि खराब करने के लिए किसी ने की शरारत : रवि महाजन

रवि महाजन ने कहा कि शुक्रवार को वह अपने आफिस बैठे थे। वहां कई अन्य लोग भी थे। इस बीच उनका ध्यान बंटते ही किसी ने उनके मोबाइल से उक्त वीडियो अपलोड कर दी। उन्होंने कहा कि वह पिछले लंबे अर्से से विभिन्न संस्थाओं में अहम पदों पर सेवाएं दे रहे है। ऐसे में कुछ लोगों ने उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसा किया है। इसके लिए वह अपने स्तर पर जांच करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.