आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट 8 अक्टूबर से दोपहर 2:15 बजे
सर्दियों में धुंध और कोहरे की समस्या के मद्देनजर आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट के शेड्यूल में परिवर्तन कर दिया गया है। अब बाद दोपहर 2:15 बजे फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और 3:30 बजे दिल्ली में लैंड किया करेगी।
मनुपाल शर्मा, जालंधर : सर्दियों में धुंध और कोहरे की समस्या के मद्देनजर आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट के शेड्यूल में परिवर्तन कर दिया गया है। अब बाद दोपहर 2:15 बजे फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और 3:30 बजे दिल्ली में लैंड किया करेगी। इससे पहले फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 12:25 पर उड़ान भरेगी और 1.40 पर आदमपुर में लैंड करेगी। दैनिक जागरण ने दोआबा क्षेत्र के हवाई यात्रियों को फ्लाइट की टाइ¨मग में होने जा रही तब्दीली के बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी। फ्लाइट के समय में की गई तब्दीली फिलहाल 8 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक लागू रहेगी। उम्मीद यही जाहिर की जा रही है कि इसी समय सारिणी को आगामी सर्दियों में भी जारी रखा जा सकता है। तीसरी बाद बदला समय
आदमपुर दिल्ली के मध्य 1 मई को स्पाइसजेट फ्लाइट का शुभारंभ किया गया था। इसके बाद से फ्लाइट के टाइम में तीसरी बार तब्दीली की गई है। शुरुआत में फ्लाइट 3:30 बजे दिल्ली से उड़ान भरती थी और 4:45 पर आदमपुर में लैंड करती थी। 20 मिनट आदमपुर रुकने के बाद फ्लाइट 5.05 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाती थी। इसके बाद फ्लाइट के समय में तब्दीली करते हुए 4:05 से दिल्ली से रवाना किया जाने लगा। फ्लाइट 5:20 पर आदमपुर पहुंच रही है। मौजूदा समय में फ्लाइट 5:40 पर वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। मौसम के कारण किया समय में बदलाव
समय में तब्दीली का आधार आदमपुर एयरपोर्ट पर हुए उस आंकलन को बनाया गया है, जो बताता है कि बीते 10 वर्ष की अवधि के दौरान सर्दियों में दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक अधिकतम दृश्यता (विजिबिलिटी) रही है। दोआबा क्षेत्र में सर्दियों में दिसंबर से जनवरी के दौरान भारी धुंध पड़ती है जो आदमपुर में भी उड़ानों को प्रभावित कर सकती है। इससे पहले पंजाब में ही अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी धुंध की वजह से उड़ाने रद होती रहती हैं।