आपी चेरिटेबल अस्पताल ने 30वीं वर्षगांठ मनाई
आपी चेरिटेबल अस्पताल करतारपुर में सुमनलता कल्हन की देखरेख में अस्पताल की 30वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया तथा चल रही कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए प्रार्थना की गई।
संवाद सहयोगी, करतारपुर : आपी चेरिटेबल अस्पताल करतारपुर में सुमनलता कल्हन की देखरेख में अस्पताल की 30वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया तथा चल रही कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए प्रार्थना की गई। उसके उपरांत कोरोना महामारी के चलते जारी निर्देशों के चलते जारी सावधानी पालना करते हुए कार्यक्रम में डॉक्टर एवं स्टाफ सदस्यों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान मैडम सुमनलता एवं प्रधान सुरेंद्र अग्रवाल ने सभी स्टाफ सदस्यों को महामारी के चलते जारी निर्देशों की पालना करते हुए मास्क लगाकर रखने तथा शारीरिक दूरी बनाकर कार्य करने की अपील की। सभी को वर्षगांठ की बधाई दी। इस दौरान कीमत संस्था के विद्यार्थियों ने बच्चों ने प्रार्थना कार्यक्रम पेश कर कार्यक्रम का आगाज किया।
इस अवसर पर विमल जैन, योगेश सूरी, जस्सी चाहल, प्रिसिपल रजनी लांबा, सोढी सिंह, सरबजीत कौर के अलावा डॉक्टर्स, स्टाफ सदस्य एवं कीमत संस्था के विद्यार्थी मौजूद थे।