Move to Jagran APP

दिल्ली में जीत देख AAP वर्कस में भरा जोश, जालंधर में पार्टी कार्यालय पर मना रहे जश्न- देखें तस्वीरें

दिल्ली विधानसभा में लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने जा रही आम आदमी पार्टी की भारी बढ़त ने जालंधर में कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 01:21 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 06:22 PM (IST)
दिल्ली में जीत देख AAP वर्कस में भरा जोश, जालंधर में पार्टी कार्यालय पर मना रहे जश्न- देखें तस्वीरें
दिल्ली में जीत देख AAP वर्कस में भरा जोश, जालंधर में पार्टी कार्यालय पर मना रहे जश्न- देखें तस्वीरें

जालंधर, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चत देख जालंधर में पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। उन्होंने न्यू छोटी बारादरी स्थित पार्टी कार्यालय में जमकर जीत का जश्न मनाया। आप कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर मिठाइयां बांटी और भंगड़ा डाला। कई वर्कर हाथ में पार्टी के पोस्टर लिए हुए थे। इन पर लिखा था- 2020 चोण विच जीती दिल्ली, हुण 2022 में जीतेंगे पंजाब।

loksabha election banner

जालंधर में आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर जश्न मनाते हुए वर्कर।

जालंधर में आप के कार्यालय पर - 2020 चोण विच जीती दिल्ली, 2022 में जीतेंगे पंजाब लिखे बैनर के साथ एक वर्कर।

जालंधर में दिल्ली में जीत का जश्न मनाते हुए आम आदमी पार्टी के वर्कर्स।

जालंधरः दिल्ली में संभावित जीत देख गोराया के मुख्य चौक में खुशी मनाते हुए आप वर्कर्स। उन्होंने लड्डू बांट एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और भंगड़ा डाला।

दिल्ली में प्रचार करने गई थी आप की टीम

दिल्ली के नतीजे पंजाब के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यहां आम आदमी पार्टी वर्तमान में मुख्य विपक्षी दल है। पार्टी की 117 सदस्यीय विधानसभा में 19 सीटें हैं। इस बार दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान जालंधर से कार्यकर्ता गए थे। बड़े नेताओं में सबसे पहले शहरी विंग के अध्यक्ष डॉ. शिवदयाल माली कुछ एक वालंटियर्स के साथ दिल्ली गए थे। उनके बाद आप पंजाब के उपाध्यक्ष डॉ. संजीव शर्मा ने भी दिल्ली में जमकर चुनाव प्रचार किया था। इन सभी नेताओं को मुख्य रूप से पंजाबी बाहुल्य क्षेत्रों में पार्टी का प्रचार करने का जिम्मा सौंपा गया था। 

कांग्रेस भवन में सन्नाटा पसरा

जालंधर में मंगलवार को खाली पड़ा जिला कांग्रेस का दफ्तर। पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई है।

इधर, दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद जिला कांग्रेस भवन में सन्नाटा पसरा है। यहां कोई भी कार्यकर्ता नहीं नजर आ रहा है। बड़ी हार को लेकर अभी किसी नेता ने भी मुंह नहीं खोला है। बता दें कि शहर के चारों विधायक कांग्रेस पार्टी से ही हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.