विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP ने जालंधर में शुरू की ऑक्सीजन जांच, पंजाब के हर जिले में मुहिम चलाएगी पार्टी

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Mon, 07 Jun 2021 05:46 PM (IST)

AAP जालंधर ने सोमवार को रामा मंडी में ऑक्सीजन जांच मुहिम शुरू की। इसे आप पंजाब की महिला प्रधान राजविंदर ...और पढ़ें

जालंधर में लोगों का ऑक्सीजन स्तर जांचती हुए आप नेता और कार्यकर्ता। जागरण
जालंधर में लोगों का ऑक्सीजन स्तर जांचती हुए आप नेता और कार्यकर्ता। जागरण

जालंधर, जेएनएन। कोरोना महामारी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) जालंधर ने सोमवार को रामा मंडी में ऑक्सीजन जांच मुहिम शुरू की। इसे आप पंजाब की महिला प्रधान राजविंदर कौर और आप जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी की मौजूदगी में शुरू किया गया।  

इस मौके पर राजविंदर कौर और सुरिंदर सोढी ने कहा कि आने वाले दिनों में यह मुहिम जिला स्तर पर शुरू की जाएगी। जिला उप प्रधान हरचरण सिंह संधू ने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन किया और लोगों का पार्टी की नीतियों से जुड़ने के लिए धन्यवाद किया। जिला यूथ प्रधान रमणीक रंधावा ने भी ऑक्सीजन जांच में हिस्सा लिया। डॉक्टर विंग पंजाब के सह प्रधान डॉ. संजीव शर्मा ने ऑक्सीजन जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर दर्शन लाल भगत स्टेट उप प्रधान एससी विंग, संतोख सिंह सरोआ राज्य उपाध्यक्ष एक्स एंप्लाइज विंग, एएन सहगल जिला संयुक्त सचिव इंटेलेक्चुअल विंग, जिला मीडिया इंचार्ज तरनदीप सन्नी, ब्लॉक प्रधान राजीव आनंद, ब्लॉक प्रधान मनिंदर कौर पाबला, मंजीत सिंह, तेजपाल सिंह, बलवीर सिंह, गुरविंदर सिंह वार्ड प्रधान 9, सुरिंदर सिंह वार्ड उप प्रधान 9, सुभाष प्रभाकर सेंट्रल ऑफिस इंचार्ज, गुरप्रीत कौर, राजिंदर वार्ड प्रधान 13 आदि मौजूद रहे।

घट रहे हैं जालंधर में कोरोना वायरस के नए मामले

जालंधर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले लगातार घट रहे हैं। अप्रैल-मई में रोजाना 500-700 तक नए मामले सामने आ रहे थे जो कि अब घटकर 100-150 रह गए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतों की संख्या भी घटी है। रविवार को जालंधर में करीब 100 पॉजिटिव मामले सामने आए। वहीं, चार मरीजों की मौत दर्ज की गई।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।