यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बठिंडा में व्यक्ति ने 5.20 लाख में बेची स्कार्पियो, बाद में बहाना बनाकर गाड़ी समेत हुआ फरार
पीड़ित जतिंदर शर्मा ने बताया कि वह स्कार्पियो गाड़ी खरीदना चाहता था। एक जानकार ने बताया कि माडल टाउन निवासी ...और पढ़ें

जासं,बठिंडा। शहर के माडल टाउन निवासी एक व्यक्ति ने अपनी स्कार्पियो गाड़ी पहले गांव कल्याण मलका निवासी एक व्यक्ति को बेच दी और उससे गाड़ी की कीमत के 5.20 लाख रुपये भी हासिल कर लिए। पैसे लेन के बाद आरोपित कोई बहाना बनाकर पीड़ित व्यक्ति से गाड़ी ले गया और वापस नहीं की और न ही उसके पैसे वापस किए। ऐसा कर आरोपित ने गाड़ी बेचने के नाम पर व्यक्ति से 5.20 लाख रुपये की ठगी की।
थाना नथाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस को शिकायत देकर गांव कल्याण मलका निवासी जतिंदर शर्मा ने बताया कि वह स्कार्पियो गाड़ी खरीदना चाहता था। इसके लिए उसने कई लोगों से संपर्क किया हुआ था। इस बीच उसके एक जानकार ने बताया कि माडल टाउन निवासी आरोपित जश्नदीप सिंह के पास एक स्कार्पियों गाड़ी खड़ी है, जिसे वह बेचना चाहता है। उसने गाड़ी खरीदने के लिए आरोपित जश्नदीप सिंह के साथ संपर्क किया और उसकी गाड़ी देखकर उसे पसंद कर लिया। इसके बाद उसने 5 लाख 20 हजार रुपये में गाड़ी खरीद ली और उसने आरोपित को पूरी रकम देकर गाड़ी अपने पास रख ली।
गाड़ी बेचने के कुछ दिन बाद आरोपित दोबारा उसके पास आया और कोई बहाना बनाकर कुछ समय के लिए गाड़ी लेकर चला गया। विश्वास कर उसने आराेपित को गाड़ी दे दी। इसके बाद आरोपित न तो गाड़ी वापस करने के लिए आया और नहीं उसके पैसे वापस किए। जब उसने आरोपित से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, तो वह बंद था। इसके बाद मामले की शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित जश्नदीप सिंह पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
