जुआ खेलते पकडे गए गिरोह का सदस्य निकला कोरोना पाॅजीटिव, पुलिस में फैली दहशत
खास बात यह है कि गिरोह के 11 सदस्य पकडे गए थे। उनको पकडने की कार्रवाइ डीसीपी डी. सुडरविजी के साथ सीआइए स्टाफ एसआइ हरमिंदर सिंह व उनकी टीम ने की थी।
जालंधर, जेएनएन। कुछ दिन पूर्व बस्ती अमरदास नगर में जुआ खेलते लाखों की नकदी, हथियार व लग्जरी गाडियों समेत पकडे गिरोह का एक सदस्य कोरोना पाॅजीटिव निकला है। यह अमृतसर का रहने वाला है। अदालत में पेश करने के बाद सभी का काेरोना टेस्ट कराया गया था। खास बात यह है कि गिरोह के 11 सदस्य पकडे गए थे। उनको पकडने की कार्रवाइ डीसीपी डी. सुडरविजी के साथ सीआइए स्टाफ एसआइ हरमिंदर सिंह व उनकी टीम ने की थी। इसके बाद कइ अधिकारियों ने उनसे पूछताछ भी की थी।
मामला हाइप्रोफाइल होने की वजह से इसको लेकर रेड डालने वाले अधिकारियों की बडे पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। फिर बडे पुलिस अधिकारी दूसरे महकमे के अधिकारियों से मिले थे। पूरे मामले में अब पुलिस विभाग में खलबली मची हुइ थी। अब सारे अधिकारी क्वारंटाइन करने की योजना बन रही है। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं। कोरोना पाॅजीटिव आए व्यक्ति का नाम प्रवीण महाजन है। सेहत विभाग के मुताबिक कोरोना पाॅजीटिव यह व्यक्ति सिविल अस्पताल में भर्ती है।