विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपाहिज आश्रम में फ्री मेडिकल कैंप का 410 लोगों ने उठाया लाभ

By JagranEdited By:
Published: Wed, 07 Jul 2021 09:17 PM (IST)Updated: Wed, 07 Jul 2021 09:54 PM (IST)

डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि अपाहिज आश्रम में मानवता की सेवा के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे है।

अपाहिज आश्रम में फ्री मेडिकल कैंप का 410 लोगों ने उठाया लाभ
अपाहिज आश्रम में फ्री मेडिकल कैंप का 410 लोगों ने उठाया लाभ

जागरण संवाददाता, जालंधर : डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि अपाहिज आश्रम में मानवता की सेवा के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे है। इसके लिए संस्थान के चेयरमैन तरसेम कपूर सहित टीम के सदस्य प्रशंसा के पात्र है। बुधवार को अपाहिज आश्रम नजदीक एचएमवी कालेज में आयोजित फ्री मेडिकल व वैक्सीन कैंप में विशेष रूप से शामिल हुए डीसी ने संस्थान को हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। डीसी ने कहा कि तरसेम कपूर समाज के लिए प्रेरणा बन चुके है।

डा. ज्योति साहनी, डा. विजय महाजन व नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. जगदीप सिंह के सहयोग से व स्व. जसबीर कौर को समर्पित फ्री मेडिकल कैंप में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों ने 410 मरीजों की जांच की गई। लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता केंद्र के तत्वाधान में लगाए गए कैंप में 150 मरीजों का आंखों के आपरेशन व चश्में देने के लिए चयन किया गया। संस्थान की तरफ से मरीजों के टेस्ट भी फ्री किए गए। वहीं मरीजों को दवाइयां भी भेंट की गई। तरसेम कपूर ने कहा संस्थान की तरफ से बुजुर्गों को भोजन व रहन-सहन के साथ-साथ फ्री स्वास्थ्य सेवाएं देना का प्रबंध भी किया गया है। विशेष रूप से शामिल हुए आयकर विभाग के एडिश्नल कमिश्नर डा. गिरिश बाली ने भी संस्थान के प्रयासों को सराहा। इस मौके पर को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर, ललित भल्ला, इंजीनियर शैलजा भल्ला, सुमित पुरी, प्राण नाथ भल्ला, निधि पुरी, सुभाष अग्रवाल, मनोहर लाल शर्मा, आरके भंडारी, बृज मित्तल, उमेश ढींगरा, संजय सभ्रवाल, बलदेव कल्याल, परिक्षित कौशल, जीडी कुंद्रा, हर्षवर्धन शर्मा, अशोक मल्होत्, सुरजीत लाल, कुलविदर फुल्ल, हरमिदर सिंह फुल्ल, एसएन बत्रा, डा. अंकिता, डा. भावना, डा. मंजीत, डा. शैली व सदस्य मौजूद थे।