ऑटो चालक हत्याकांड में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
मिट्ठू बस्ती के गुरु अर्जुन नगर में एक सप्ताह पहले हुए विवाद में ऑटो चालक बठिंडा सिंह की हत्या करने के चारों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
By Edited By: Published: Wed, 28 Feb 2018 01:50 AM (IST)Updated: Wed, 28 Feb 2018 10:39 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : मिट्ठू बस्ती के गुरु अर्जुन नगर में एक सप्ताह पहले हुए विवाद में ऑटो चालक ब¨ठडा ¨सह की हत्या के मामले में पुलिस ने लेदर कांप्लेक्स से चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार रात को पुलिस ने लक्की, सोनू और राजू को पकड़ लिया था, वहीं मंगलवार शाम को पुलिस ने लेदर कांप्लेक्स से चौथे आरोपित रवि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों पर गिरफ्तारी डाल दी है। इससे दो दिन पहले आरोपितों की मुंह बोली बुआ सु¨रदर कौर उर्फ ¨शदो को पुलिस ने जेल भेज दिया था। गौरतलब है कि शुक्रवार को गुरु अर्जुन नगर में 55 साल के ऑटो चालक ब¨ठडा ¨सह को इलाके के ही लक्की, सोनू, राजू व रवि ने ईट से हमला कर हत्या कर दी थी। बेटे अमन ने बताया था कि सामने रहने वाली सु¨रदर कौर उर्फ ¨शदो पिता से हफ्ते भर पहले ऑटो खड़ा करने पर झगड़ी थी। तब से वह उनके परिवार से रंजिश रखती थी। शुक्रवार को भी सु¨रदर फिर से उससे व भाई शंटी से झगड़ पड़ी। विवाद के बाद मामला शांत हो गया। लेकिन शाम को सु¨रदर कौर के कहने पर इलाके के ही सन्नी, लक्की, राजू समेत चार युवक नशे में बाहर आकर गालीगलौच करने लगे। उसने और शंटी ने विरोध किया तो चारों ने उन्हें पीटा। बचाने पहुंचे ब¨ठडा ¨सह पर चारों ने हमला कर ईटों से वारकर घायल कर दिया था। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते पिता ने दम तोड़ दिया था। चारों आरोपितों को पुलिस बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड लेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें