Move to Jagran APP

अमरनाथ यात्रा: 30 दिन में रिकाॅर्ड 3.75 लाख भक्तों ने किए भोले के दर्शन Jalandhar News

एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा 15 अगस्त रक्षा बंधन वाले दिन तक निर्धारित की गई थी। यात्रा से पूर्व इस बार तीन लाख के करीब श्रद्धालुओं द्वारा माथा टेकने का अंदाजा लगाया गया था।

By Edited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 07:08 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 09:19 AM (IST)
अमरनाथ यात्रा: 30 दिन में रिकाॅर्ड 3.75 लाख भक्तों ने किए भोले के दर्शन Jalandhar News
अमरनाथ यात्रा: 30 दिन में रिकाॅर्ड 3.75 लाख भक्तों ने किए भोले के दर्शन Jalandhar News

जालंधर, [शाम सहगल]। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर निर्धारित तिथि से 15 दिन पूर्व यात्रा रोके जाने के बावजूद शिव भक्तों की बाबा बर्फानी को लेकर अपार आस्था रही। यही कारण रहा कि मात्र एक माह में ही पवित्र गुफा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं ने इस बार पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वर्ष 2018 में श्री अमरनाथ यात्रा 46 दिन चली थी। जिसमें 2.83 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। जबकि, इस बार मात्र 30 दिन में ही 3. 75 लाख श्रद्धालुओं ने भोले के दर्शन किए हैं। अगर यात्रा निर्धारित समय के मुताबिक 15 दिन और चलाई जाती, दो श्रद्धालुओं की संख्या 4.50 लाख का आंकड़ा पार होना तय था।

loksabha election banner

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा 31 जुलाई को श्री अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में पहुंचे श्रद्धालुओं व टूरिस्ट को वापस भेज दिया था। हालांकि ऐसा करने को लेकर शिव भक्तों में रोष भी था। लेकिन अब केंद्र सरकार द्वारा जेएंडके में धारा 370 व 35ए खत्म करने के बाद श्रद्धालुओं को सुकून मिला है। इस बार सबसे सुखद पहलू यह रहा कि इस बार यात्रा से पूर्व विपरीत हालातों के बावजूद शिव भक्तों ने अपार श्रद्धा दिखाई। शुरुआत से ही देश भर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी।

एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा 15 अगस्त रक्षा बंधन वाले दिन तक निर्धारित की गई थी। यात्रा से पूर्व इस बार तीन लाख के करीब श्रद्धालुओं द्वारा माथा टेकने का अंदाजा लगाया गया था। जबकि, श्राइन बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक मात्र 30 दिन में ही श्रद्धालुओं की संख्या 3.75 लाख तक पहुंच गई है। लेकिन इसी बीच केंद्र सरकार द्वारा यात्रा पर रोक लगाने के बाद वहां पहुंचे हजारों श्रद्धालु वापस लौट गए थे।

पहली बार दिखा भक्तों में इतना उत्साह

इस बारे में श्री अमरनाथ 'बी' ट्रस्ट के प्रधान भारत भूषण अग्रवाल बताते हैं कि यह पहला अवसर था जब बालटाल में संस्था द्वारा लगाए जाते लंगर में तीसरी बार राशन सामग्री मंगवाई गई थी। पहली बार श्रद्धालुओं में इतना उत्साह दिखा। इसी तरह हर वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा पर शिव भक्तों का जत्था लेकर जाने वाले जतिंदर अरोड़ा बताते हैं कि इस बार उन्होंने जैसे ही रजिस्ट्रेशन शुरू की तो चंद दिनों में ही कोटा पूरा हो गया था। इस बार शिव भक्तों में पहले से कई गुना अधिक उत्साह दिखा। यात्रा के दौरान भी पहली बार पवित्र गुफा के दर्शन करने के लिए कई किलोमीटर दूरी तक लाइन देखी गई।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.