हत्या के प्रयास के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
संवाद सहयोगी, जालंधर : नीला महल निवासी सन्नी हंस ने भाई मनी हंस पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ
संवाद सहयोगी, जालंधर : नीला महल निवासी सन्नी हंस ने भाई मनी हंस पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सन्नी ने बताया कि बीते दिनों इलाके में रहने वाले लड्डू और सोनू अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में आ रहे थे। वहीं उनका भाई मनी बोलैरो गाड़ी में था। दोनों गाड़ियों में टक्कर हुई जिसके बाद बोलैरो का शीशा टूट गया। मनी ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके सिर पर रॉड से वार कर दिया। जिसके बाद उसकी हालत इतनी बिगड़ी की शरीर का आधा हिस्सा ही काम नहीं कर रहा है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया लेकिन उनकी पहुंच और पैसे के चलते गिरफ्तारी नहीं हुई। सन्नी ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उनको धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।