यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मस्ती भरे गीतों से गुलजार है याराना
जागरण संवाददाता, जालंधर : तीन दोस्तों की दोस्ती, इश्क और टशन की रोमांचक फिल्म है याराना। 24 अप्रैल क

जागरण संवाददाता, जालंधर : तीन दोस्तों की दोस्ती, इश्क और टशन की रोमांचक फिल्म है याराना। 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही इस फिल्म का शुक्रवार को होटल रमाडा में म्यूजिक रिलीज किया गया। इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट, डायरेक्टर तथा प्रोड्यूसर भी मौजूद थे।
सुखबीर संधर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड एंड करीना फिल्म्स के बैनर तले इस मनोरंजक फिल्म को रणबीर पुष्प ने निर्देशित किया है। गैवी चहल, गीता जैलदार, युवराज हंस, युविका चौधरी, कशिश सिंह और रूपाली सूद फिल्म की मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा यशपाल शर्मा, डॉली मिन्हास और पुनीत इस्सर भी इस फिल्म में नजर आएंगे। अधिकतर गाने गीता जैलदार ने गाए हैं, जिन्हें संगीत दिया है गुरमीत सिंह ने।
गीता जैलदार ने बताया कि फुटबॉल खेल पर केंद्रित फिल्म में दोस्तों का याराना दिखाया गया है। सभी गाने बेहद खूबसूरती से निभाए गए हैं और दर्शकों को पसंद आएंगे। अभिनेत्री यूविका चौधरी इस फिल्म में तीसरी बार पॉलीवुड में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को करते समय उन्हें इतना मजा आया कि उन्हें यकीन है कि दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आएगी। फिल्म का पहला गाना 'पटोला पटना' युवराज ने बाकी साथियों के साथ मिलकर गाया है। गीता जैलदार और तरन्नुम मलिक का गाया 'तेरी आंख शराबी' डांस के लिए बेहतरीन गाना है। 'तेरे नैन मेरे नैन' धीमा और सुकून देने वाला हैं।
गीता जैलदार ने मानी गलती
नींद की गोलियां .. और फिल्त 302 में ¨हसा वाले गाने गाकर मैंने गलती की। मुझे इसका एहसास है और इसलिए मैं अब पंजाबी सभ्याचार को बढ़ाने वाले और शुद्ध मनोरंजन वाले गाने ही गाऊंगा। शुक्रवार को याराना फिल्म के म्यूजिक लांच के अवसर पर मशहूर पंजाबी गायक गीता जैलदार ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यह गाने मैंने अपने शुरुआती करियर में गाए थे, जिसे मैंने अब सुधार लिया है।