बुद्धि के बिना धन का सदुपयोग संभव नहीं :साहू
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित युवा मंडल द्वारा सप्ताहिक एक कुंडीय गायत्री यज्ञ मां लक्ष्मी जी की आगमन दीपवली पर्व को समर्पित न्यू आदर्श नगर होशियारपुर में किया गया।
जेएनएन, होशियारपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित युवा मंडल द्वारा सप्ताहिक एक कुंडीय गायत्री यज्ञ मां लक्ष्मी जी की आगमन दीपवली पर्व को समर्पित न्यू आदर्श नगर होशियारपुर में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान प्रज्ञामंडल के प्रधान रक्षा व डॉॅ. केके पराशर थे। युवा मंडल के संयोजक व संयोजिका गुंजा साहू व डॉ. तुलसी राम साहू ने अपने गुरुदेव परम पुज्य पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य को समर्पण भाव रखते हुए कहा कि जैसे नेत्रों के बिना संसार का सारा वैभव अदृश्य रहता, जैसे प्रकाश के बिना सर्वत्र अंधकार ही छाया रहता है, उसी प्रकार गुरु के बिना समस्त धर्म शास्त्रों, कर्मकांडों, व्रत पर्वों के होते हुए भी अंधकार ही छाया रहेगा। बुद्धि के बिना धन का सदुपयोग संभव नहीं है। इस अवसर पर रामप्यारी दीवान चंद, डॉ. स्मृता अजय शर्मा, राजकमल, सचिन, सपना, रिपु दमन,आदित्य, श्रीयांश, यशिका, अनुराधा शर्मा व एनआरआइ आस्ट्रेलिया निवासी आदित्य व नीलकमल भी उपस्थित थी। अंत मे मुख्य यजमान को गायत्री मंत्र चादर से सम्मानित किया गया।