भाभी की बेवफाई से दुखी देवर ने निगला जहर, मौत
माहिलपुर, रविवार की सुबह थाना माहिलपुर के एक गांव के पचीस साल के युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसके चलते उसे सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल होशियारपुर भेज दिया।
संवाद सहयोगी, माहिलपुर/गढ़शंकर
थाना माहिलपुर के अंतर्गत गांव बद्दोआन के 25 साल के युवक ने रविवार सुबह जहर निगल लिया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया। बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर किया गया। जहां उक्त युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ज¨तदर कुमार उर्फ काका पुत्र अवतार ¨सह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार ज¨तदर का अपनी रिश्तेदारी में एक महिला जो उसकी भाभी लगती थी, के साथ पिछले चार साल से प्रेम संबंध थे। उक्त महिला के घरवाले उसे दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने की धमकियां दे रहे थे। इन्हीं प्रेम संबंधों को लेकर दोनों परिवारों में पहले भी झगड़े हो चुके हैं। उधर, उक्त मामले में मृतक के परिजन जहां आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज करने के बाद ही पोस्टमार्टम कराने के लिए अड़े हुए हैं, वहीं पुलिस 174 की कार्रवाई के लिए दवाब बना रही है।
इस बारे में ज¨तदर कुमार उर्फ काका के पिता अवतार ¨सह, मां, भाई और बहनों ने बताया कि ज¨तदर कुमार अपने टेंपो से सब्जी बेचने का काम करता था। जतिंदर के अपने रिश्तेदार की बहू के साथ पिछले तीन-चार साल से प्रेम संबंध थे। इसके कारण अक्सर दोनों परिवारों में झगड़ा होता रहता था। इसके बावजूद उक्त महिला उनके घर आती-जाती रहती थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही पंचायत में उक्त महिला ने ज¨तदर से कहा था कि वह रविवार को अपने पति के साथ सभी संबंध तोड़कर उसके साथ उसके घर चली आएगी। मगर, रविवार को जब ज¨तदर ने उसे फोन किया, तो उक्त महिला ने उसके साथ आने से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में अपनी प्रेमिका की बेवफाई से आहत होकर जतिंदर ने कोई जहर निगल लिया।
अवतार ¨सह ने बताया कि वह ज¨तदर को लेकर सिविल अस्पताल माहिलपुर आए। यहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर भेज दिया। मगर, इलाज के दौरान ज¨तदर कुमार की मौत हो गई। अवतार ¨सह ने बताया कि उसके बेटे ने उसे सब कुछ बताया था कि किस प्रकार उक्त महिला ने उसे धोखा दिया है। जिसके कारण वह अपनी जान दे रहा है। उन्होंने कहा कि उसके बेटे की मौत के जिम्मेदार लोगों पर मामला दर्ज किया जाए। वहीं सिविल अस्पताल में पहुंचे पुलिस अधिकारी 174 की कार्रवाई करने की बात कर रही है। इससे नाराज होकर अवतार ¨सह अपने बड़े बेटे के साथ वापस गांव लौट आया।
अवतार ¨सह ने बताया कि अपने बेटे की आत्महत्या के आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए वह हर प्रकार का संघर्ष करने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि उसके पास पर्याप्त सुबूत हैं कि उनके बेटे की मौत के जिम्मेदार उक्त लोग ही हैं।