108 कन्याओं का पूजन किया, विश्व शांति की कामना
जेनएन होशियारपुर श्री दुर्गा अष्टमी के अवसर पर विश्व विख्यात लक्की स्वामी की ओर से वार्ड 42 निवासियों देश वासियों और पूरे विश्व की अमन शांति एवं स्वास्थ्य की कामना करते हुए 108 कन्याओं का पूजन किया गया।
जेनएन, होशियारपुर
श्री दुर्गा अष्टमी के अवसर पर विश्व विख्यात लक्की स्वामी की ओर से वार्ड 42 निवासियों, देश वासियों और पूरे विश्व की अमन शांति एवं स्वास्थ्य की कामना करते हुए 108 कन्याओं का पूजन किया गया। लक्की स्वामी के निवास स्थान पर आयोजित कन्या पूजन में पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व मेयर शिव सूद, भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, पूर्व अध्यक्ष डा. रमन घई, भाजपा महासचिव मीनू सेठी, पूर्व पार्षद परवीन सैनी सहित अन्य गणमान्यों ने विशेष तौर से पहुंचकर कन्या पूजन किया। सभी के मंगल की कामना की। कंजक पूजन के साथ ही मां भगवती की अखंड ज्योति भी प्रज्जवलित है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अजय मोहन बब्बी, पूर्व पार्षद सरबजीत सिंह, अश्विनी गैंद, यशपाल शर्मा, कृष्ण कुमार सैनी निक्का, अजय जैन, मनोज गुप्ता, अमरजीत शर्मा, विनय खन्ना, पवन रिशी, धीरज शर्मा, गुरमेल सिंह परमार, राज कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्यों ने कन्या पूजन में भाग लिया और मां भगवती की ज्योति के समक्ष माथा टेककर कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।