हड़ताल के दूसरे दिन भी कामकाज ठप
भारत सरकार द्वारा भारत संचार निगम की मांगे नहीं मानने के खिलाफ सभी यूनियन ने संयुक्त रुप से राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू करने के आह्वान के तहत तलवाड़ा एक्सचेंज के स्टाफ ने भी हुंकार भरी। स्टाफ ने मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। हड़ताल शुरू करने से पहले स्टाफ सदस्यों ने शहीद सैनिकों को नमन किया। स्टाफ ने बताया कि यह हड़ताल तीन दिन जारी रहेगी।
संवाद सहयोगी, तलवाड़ा : भारत सरकार द्वारा भारत संचार निगम की मांगे नहीं मानने के खिलाफ सभी यूनियन ने संयुक्त रुप से राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू करने के आह्वान के तहत तलवाड़ा एक्सचेंज के स्टाफ ने भी हुंकार भरी। स्टाफ ने मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। हड़ताल शुरू करने से पहले स्टाफ सदस्यों ने शहीद सैनिकों को नमन किया। स्टाफ ने बताया कि यह हड़ताल तीन दिन जारी रहेगी। सरकार ने 4 जी के स्पेक्ट्रम बीएसएनएल को नहीं दिया। कंपनी को 15 प्रतिशत फिलमेट पीआरसी नहीं दिया गया है जिस कारण मजबूर होकर हडताल करनी पड़ रही है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांगें न मानी तो संघर्ष तेज कर दिया जाएगा। इस अवसर पर इंजीनियर राज कुमार, यशपाल गुप्ता, प्रेम कुमार, विपन कुमार, निर्मला देवी राजेश शर्मा हाजिर थे।