खालसा कालेज माहिलपुर में मनाया महिला दिवस
महिला दिवस के अवसर पर श्री गुरु गोबिद सिंह खालसा कालेज की सभी महिला कर्मचारियों के लिएविशेष समारोह का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, माहिलपुर : महिला दिवस के अवसर पर श्री गुरु गोबिद सिंह खालसा कालेज की सभी महिला कर्मचारियों के लिएविशेष समारोह का आयोजन किया गया। महिला स्टाफ ने विभिन्न सांस्कृतिक और कलात्मक गतिविधियों में भाग लेकर खुशी का इजहार किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विग कमांडर हरदेव सिंह ढिल्लन मुख्यातिथि थे।प्रिसिपल डा. जसपाल सिंह ने महिला दिवस के अंतरराष्ट्रीय महत्व पर बात की और कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिला स्टाफ को बधाई भी दी। वाणिज्य विभाग की प्रमुख डा. बिमला जसवाल, डा. राजकुमारी प्रमुख भौतिकी विभाग, आरती शर्मा, शिविदर कौर, कांता देवी ने गिद्दा डाला। डा. कोमल, प्रो. गुरप्रीत कौर, प्रो. बलवीर कौर रिहाल, प्रो. अमरजोटी ने कविताओं को प्रस्तुत करके सुंदर वातावरण बनाया। स्टेज मैनेजमेंट प्रो. आरती शर्मा ने किया। इस अवसर पर उप प्रिसिपल प्रो. आराधना दुग्गल, प्रो. परमिदर कौर, प्रो. सोनिया, प्रो. कंचन मौजूद रहीं। फ्यूचर टीच इंस्टीट्यूट भंगाला ने मनाया महिला दिवस
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : फ्यूचर टीच इंस्टीट्यूट भंगाला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्यातिथि के रूप में इंजीनियर रितिका पुरी शामिल हुईं जबकि छात्रों ने समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। छात्रों को संबोधित करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता पर जोर देते हुए रितिका पुरी ने कहा कि अच्छा समाज बनाने के लिए अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक होना होगा। स्वंय सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने अप्रगतिशील सोच का त्याग करते हुए अंधविश्वास को छोड़ने और वैज्ञानिक सोच अपनाने की अपील की। इस अवसर पर मनदीप कौर, नीशा, गुरविदर कौर, कन्नू, गगन, रानी, जसविदर कौर, मनजिदर कौर, राशा, मुस्कान, ममता, काजल, अंशु सैनी, आंचल, गीतांजलि, जसविदर उपस्थित थे।