अनुसूचित समाज के साथ कंधे से कंधा मिला कर देंगे साथ : नीति तलवाड़
पंजाब का इतिहास इस बात का गवाह है कि गुरुओं की धरती पर जुल्म करने वाले लोग हमेशा तबाह हुए हैं।
जेएनएन, होशियारपुर : पंजाब का इतिहास इस बात का गवाह है कि गुरुओं की धरती पर जुल्म करने वाले लोग हमेशा तबाह हुए हैं। आज पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली के कारण सभी वर्गो के साथ-साथ अनुसूचितों पर अत्याचार हो रहा है। इससे पंजाब प्रदेश का कांग्रेस मुक्त होना तय है। यह शब्द भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने वीरवार को अनुसूचित इंसाफ यात्रा में काफिले सहित शामिल होने के अवसर पर कहे। नीति तलवाड़ ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा पंजाब, अनुसूचित समुदाय के ऊपर हुए इस जुल्म की घोर निदा करते हुए हर संघर्ष में उनका कंधे से कंधा मिला कर साथ देगा। जालंधर से चंडीगढ़ जाने वाली अनुसूचित इंसाफ यात्रा में सरकार अगर कोई विघ्न डालती है, तो भाजपा महिला मोर्चा इस संघर्ष को आगे बढ़ाएगा। इस मौके पर 20 गाड़ियों के काफिले सहित रवाना होते हुए नीति तलवाड़ ने कहा कि अब यह संघर्ष अपने आखिरी मुकाम को हासिल कर ही शांत होगा। इस मौके पर यूथ डवलपमेंट बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़, भजन सिंह मट्टी, लाडी मैहतपुर, रवि कुमार, प्रवीण सैनी मोना, राज कुमार, जोगिदर सिंह, प्रवीण सैनी मोना, सन्नी खोसला, अशोक कुमार बजवाड़ा, सतीश कुमार, कुलविदर सिंह, मोनू, पलविदर सिंह, साहिल कुमार, अभिषेक कुमार, सुखदेव सिंह, बिदर पाल, कुलविदर सिंह व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।