Move to Jagran APP

हॉकी खिलाड़ी राणा व अरुणदीप का भव्य स्वागत

इस मौके पर नितिन गुप्ता नन्नू ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों ने होशियारपुर का नाम विश्व में रोशन कर दिया है। इससे देश का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि इन होनहार खिलाड़ियों को पंजाब सरकार पुरुस्कृत करे। इस मौके पर हाकी खिलाड़ी राणा ने कहा कि उनकी हमेशा यही कोशिश रहेगी की कि वह इसी तरह का प्रदर्शन करके अपने शहर व देश का नाम विश्व में ऊंचा करें। -

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 08:26 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 08:26 PM (IST)
हॉकी खिलाड़ी राणा व अरुणदीप का भव्य स्वागत

जेएनएन, होशियारपुर

loksabha election banner

एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में विजेता होकर लौटे हॉकी टीम के खिलाड़ी रणजीत ¨सह राणा व अरुणदीप का सोमवार को होशियारपुर पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। प्रभात चौक होशियारपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, मेयर शिव सूद, भाजपा के जिला प्रधान विजय पठानिया, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू, करणी सेना के जिला अध्यक्ष लक्की ठाकुर, कुल¨वदर बब्बू, मीनू सेठी, सुखजीत परमार सुक्खा, मनु, लव आदिया, ¨चटू हंस, अनिल हंस, अमित आंगरा, मोहित जैरथ, लक्की प्रधान, जीवेद सूद, भारत भूषण वर्मा, सुधीर शर्मा, मास्टर कृष्ण अरोड़ा, निपुण शर्मा, विनोद परमार आदि ने बड़ी संख्या में दोनों खिलाड़ियों को स्वागत किया। इसके बाद ओपन जीप में दोनों खिलाड़ियों का शहर के विभिन्न बाजारों में भी जोरदार स्वागत किया गया। बाद में शास्त्री मार्केट में जाकर स्वागत समारोह संपन्न हुआ।

इस मौके पर नितिन गुप्ता नन्नू ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों ने होशियारपुर का नाम विश्व में रोशन कर दिया है। इससे देश का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि इन होनहार खिलाड़ियों को पंजाब सरकार पुरुस्कृत करे। इस मौके पर हॉकी खिलाड़ी राणा ने कहा कि उनकी हमेशा यही कोशिश रहेगी कि वह इसी तरह का प्रदर्शन करके अपने शहर व देश का नाम विश्व में ऊंचा करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.