भंगी चो शक्ति मंदिर के नजदीक मिला अज्ञात शव
होशियारपुर भंगी चो शक्ति मंदिर के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव की स्ि
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 02:57 AM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 02:57 AM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर
भंगी चो शक्ति मंदिर के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मरने वाले की आयु लगभग 60-65 साल है।थाना सिटी के जसवीर ¨सह ने मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों को शव की पहचान के लिए बुलाया, परंतु उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को पहचान करवाने के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। पुलिस के अनुसार शव को 72 घंटे रखा जाएगा। यदि उसके बाद भी पहचान न हो पाई, तो पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें